
जम्मू कश्मीर-उत्तराखण्ड-हिमाचल में तूफान और बर्फबारी का अलर्ट, इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें IMD का अपडेट
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, 20 अप्रैल को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड में तूफान, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है. वहीं पंजाब और हरियाणा में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा सौराष्ट्र, कच्छ और बिहार में लू चलने की आशंका है.
देश के मौसम का मिजाज बदला हुआ है. कहीं बारिश और तूफान की स्थितियां बनी हुई है तो वहीं कुछ राज्य हीटवेव की मार झेल रहे हैं. मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 20 अप्रैल को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड में तूफान, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है. वहीं पंजाब और हरियाणा में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा सौराष्ट्र, कच्छ और बिहार में लू चलने की आशंका है.
देश की मौसमी गतिविधियां मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के इलाकों पर है. प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण मध्य पाकिस्तान और पंजाब के ऊपर बना हुआ है. वहीं असम के मध्य भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. एक ट्रफ उत्तर-पश्चिम बिहार से मध्य असम पर बने चक्रवाती परिसंचरण तक फैला हुआ है. एक चक्रवाती परिसंचरण मराठवाड़ा के ऊपर बना हुआ है.कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट इसके अलावा एक ट्रफ रेखा मराठवाड़ा से आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिणी तमिलनाडु तक फैली हुई है. बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. वहीं ताजा वेस्टर्न डिस्टरबेंस 22 अप्रैल से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा.
दिल्ली का मौसम दिल्ली में आज यानी 20 अप्रैल को दिन के समय तेज हवाएं चल सकती है. हालांकि, इस पूरे हफ्ते दिल्ली में बारिश होने के कोई आसार नहीं है. IMD के मुताबिक, इस पूरे सप्ताह दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. देश के मौसम का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, 20 से 21 अप्रैल के बीच जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश में और 20 अप्रैल को उत्तराखंड में तूफान, बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ बारिश और बर्फबारी हो सकती है. वहीं 20 से 21 अप्रैल के बीच उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है.कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक इसके अलावा 20 से 21 अप्रैल के बीच पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश और तूफान संभव है. 20 और 22 अप्रैल को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्के से मध्यम बारिश हो सकती है. 20 से 22 अप्रैल के बीच मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में छिटपुट हल्की बारिश संभव है. वहीं केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट वर्षा हो सकती है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








