
जमीन से निकले सफेद और काले पत्थर से बने शिवलिंग...लोगों ने शुरू की पूजा
AajTak
इतिहास के जानकर अशोक सिंह ठाकुर ने बताया कि खुदाई के दौरान मिले यह दोनों शिवलिंग 18वें सदी के मराठा कालीन शिवलिंग है. इसका निर्माण भोसले के शासनकाल के दौरान हुआ होगा. नेरी गांव का शिव मंदिर भी बहुत प्रसिद्ध है.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में खुदाई के दौरान दो शिवलिंग मिले हैं. इस शिवलिंग के 18वीं सदी के होने की बात कही जा रही है. दोनों ही शिवलिंग के रंग अलग-अलग हैं. वहीं, सावन महीने में शिवलिंग मिलने के कारण इलाके में खुशी की लहर फैली हुई है. लोग इन शिवलिंगों के मिलने को बहुत ही शुभ मान रहे हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक, खुदाई में मिले शिवलिंग भोसले कालीन हैं.
दरअसल, मामला चंद्रपुर जिले के चीमूर तहसील में स्थित नेरी गांव का है. 30 अगस्त को नेरी गांव के प्रसिद्ध शिव मंदिर के पास खुदाई का काम चल रहा था. इसी दौरान दो शिवलिंग मिले. जिसमें एक काले पत्थर का और दूसरा सफेद पत्थर से बना हुआ है. श्रावण मास में खुदाई के दौरान शिवलिंग मिलने से गांव के लोगों में उत्साह का वातावरण है. सावन मास में शिवलिंग मिलने से इसका महत्व बढ़ गया है और लोगों ने शिवलिंग की पूजा पाठ भी शुरू कर दिया है.
18वीं सदी के हैं दोनों शिवलिंग
इतिहास के जानकर अशोक सिंह ठाकुर ने बताया कि खुदाई के दौरान मिले यह दोनों शिवलिंग 18वें सदी के मराठा कालीन शिवलिंग है. इसका निर्माण भोसले के शासनकाल के दौरान हुआ होगा. यानी यह 18वीं शताब्दी के शिवलिंग हैं. नेरी गांव का शिव मंदिर भी प्रसिद्ध है.
इलाके में पाए जाते हैं सफेद और काले पत्थर
अशोक ठाकुर आगे कहते हैं कि उस समय के भक्तों ने कुछ मन्नतें मांगी होंगी और उनकी मनोकामना पूरी होने पर उन्होंने इस शिवलिंग का निर्माण कर उसे समर्पित किया होगा. चंद्रपुर जिले के कुछ हिस्सों में सफेद और काले पत्थर पाए जाते हैं. उन्हीं पत्थरों से यह शिवलिंग बनाए गए हैं. श्रावण मास में मिले इन दो शिवलिंगों के कारण लोगों की आस्था और भी बढ़ गई है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









