
जमीन के नीचे छिपाया था 70 करोड़ का 'खजाना', खुदाई की तो उड़े होश!
AajTak
एक शख्स ने जमीन के अंदर करीब 70 करोड़ रुपए का 'खजाना' छिपा रखा था. जब वह उसे निकालने गया तो उसके होश उड़ गए.
एक ड्रग डीलर ने जमीन के अंदर करीब 70 करोड़ रुपए का ड्रग छुपा रखा था. पुलिस को इसकी भनक लग गई. बाद में, जब ड्रग डीलर छुपाए गए ड्रग को वहां से निकालने पहुंचा तो पुलिस भी छिपकर उसके साथ वहां पहुंच गई. लेकिन ड्रग डीलर को वहां कुछ नहीं मिला. पुलिस ने इस वाकये को रिकॉर्ड कर लिया. और फिर उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया.
यह मामला 25 साल के क्रिश्चियन ताचेव से जुड़ा है. वह खुद को एक पर्सनल ट्रेनर बताता था. लेकिन हकीकत में वह ऑस्ट्रेलिया के एक 'जटिल' ड्रग्स ऑपरेशन के लिए कुरियर का काम करता था. 6 अप्रैल 2022 को इस शख्स को एक अदालत ने दोषी करार दिया.
क्रिश्चियन, पुलिस की नजर में आए बिना पैसों से भरे बैग और ड्रग्स को एक जगह से दूसरी जगह ट्रांस्पोर्ट किया करता था. लेकिन कुछ समय से पुलिस की नजर उस पर थी.
पुलिस उस लोकेशन को ट्रेस करने में कामयाब रही जहां क्रिश्चियन ने ढेर सारा ड्रग छुपा रखा था. इसकी कीमत 56 करोड़ से 70 करोड़ के बीच बताई जा रही है.
पुलिस ने इसकी जानकारी नारकोटिक्स को दे दी. और फिर ड्रग डीलर को रंगे हाथों पकड़ने के लिए कैमरा लगा दिया. 19 मार्च 2021 को क्रिश्चियन ड्रग निकालने के लिए वहां पहुंचा था.
उसने 25 मिनट तक उस जगह पर खुदाई की. लेकिन उसे वहां कुछ नहीं मिला. उसे इस बात अंदाजा भी नहीं था कि ड्रग को अधिकारियों ने सीज कर लिया है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












