
जमानत को चुनौती नहीं दी जा सकती क्योंकि सीबीआई.... लालू यादव ने SC से कहा
AajTak
चारा घोटाले में दोषी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने खराब स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र को आधार बनाते हुए अपने जवाबी हलफनामे में कहा है कि उन्हें हिरासत में रखने से सीबीआई का कोई मकसद पूरा नहीं होगा. दरअसल लालू प्रसाद यादव की जमानत रद्द करने की सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की है. सीबीआई का कहना है कि लालू को अपने किए की पूरी सजा काटनी चाहिए.
चारा घोटाला मामले में सीबीआई की याचिका के विरोध में लालू प्रसाद यादव के जवाबी हलफनामे पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को दलीलें सुनेगा. लालू ने सीबीआई की याचिका पर जवाबी हलफनामा दायर किया है. दरअसल लालू ने सीबीआई की उस याचिका का विरोध किया है, जिसमें चारा घोटाले में उनकी जमानत रद्द करने की मांग की गई है.
लालू का कहना है कि सजा निलंबित करने के हाईकोर्ट के आदेश को केवल इस आधार पर चुनौती नहीं दी जा सकती कि सीबीआई इस फैसले से असंतुष्ट है. लिहाजा सुप्रीम कोर्ट की ओर से पटना हाईकोर्ट के फैसले में हस्तक्षेप करने की कोई जरूरत नहीं है. क्योंकि हाईकोर्ट का फैसला सामान्य सिद्धांतों और समान नियमों पर आधारित है.
चारा घोटाले में दोषी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने खराब स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र को आधार बनाते हुए अपने जवाबी हलफनामे में कहा है कि उन्हें हिरासत में रखने से सीबीआई का कोई मकसद पूरा नहीं होगा. दरअसल लालू प्रसाद यादव की जमानत रद्द करने की सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की है. सीबीआई का कहना है कि लालू को अपने किए की पूरी सजा काटनी चाहिए.
सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की है जिस पर कोर्ट 25 अगस्त को सुनवाई करने पर राजी हो गया है. सीबीआई ने झारखंड के दुमका, डोरंडा, चाईबासा और देवघर में किए गए पशुओं के चारे की खरीद सप्लाई में किए गए करोड़ों रुपए की हेराफेरी और गबन के मामले में लालू की जमानत को चुनौती दी है.
दरअसल, लालू यादव को चारा घोटाले से जुड़े 5 मामलों में सजा सुनाई जा चुकी है. हालांकि, वे सभी 5 मामलों में जमानत पर हैं. ऐसे में केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने शुक्रवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया. सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में चारा घोटाले में लालू यादव को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत को चुनौती दी है. सुप्रीम कोर्ट सीबीआई की याचिका पर 25 अगस्त को सुनवाई करेगा.
सीबीआई ने करोड़ों रुपये के चारा घोटाले (दुमका, चाईबासा, डोरंडा, देवघर कोषागार) से संबंधित चार मामलों में लालू प्रसाद को जमानत देने के झारखंड हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी है. सीबीआई चाहती है कि लालू यादव की जमानत रद्द हो. लालू यादव ने इस याचिका का सुप्रीम कोर्ट में विरोध किया है. उन्होंने खराब स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए कहा कि उन्हें हिरासत में रखने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










