
'जमात-ए-इस्लामी पर लगा बैन हटाए सरकार', उमर अब्दुल्ला ने की केंद्र से अपील
AajTak
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'मैं केंद्र से जेईआई पर लगे बैन को तुरंत हटाने का अनुरोध करता हूं ताकि जेईआई आगामी विधानसभा चुनावों में अपने उम्मीदवार उतार सके, जो जुलाई-अगस्त में होने की संभावना है.'
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार को जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) पर लगा प्रतिबंध हटा देना चाहिए ताकि संगठन जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनावों में हिस्सा ले सके. सरकार ने 2019 में जेईआई पर बैन लगा दिया था जिसे इसी साल पांच साल के लिए बढ़ा दिया गया है.
'बैन हटा तो चुनावों में लेंगे हिस्सा'
अब्दुल्ला की यह टिप्पणी जेईआई के पूर्व प्रमुख गुलाम कादिर वानी की ओर से बुधवार को दिए एक बयान के बाद आई है. गुलाम कादिर वानी ने कहा था कि अगर केंद्र 2019 में संगठन पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा देता है तो संगठन विधानसभा चुनावों में हिस्सा लेगा. इस बयान के बाद आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने खुद को गुलाम कादिर से अलग कर लिया है.
उमर अब्दुल्ला ने की सरकार से अपील
अब्दुल्ला ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के तंगमर्ग इलाके में एक चुनावी रैली के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, 'यह अच्छी बात है. उन्हें हिस्सा लेने दीजिए. हम चाहते हैं कि वे चुनाव में भाग लें और वोटिंग मशीन पर उनका भी चुनाव चिह्न हो. तब सच्चाई सामने आ जाएगी.'
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'मैं केंद्र से जेईआई पर लगे बैन को तुरंत हटाने का अनुरोध करता हूं ताकि जेईआई आगामी विधानसभा चुनावों में अपने उम्मीदवार उतार सके, जो जुलाई-अगस्त में होने की संभावना है.'

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










