
जमकर वैक्सीन लगाई फिर भी कोरोना से क्यों बेहाल हुए ये देश?
AajTak
मंगोलिया, सेशेल्स और बहरीन जैसे देशों ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए आसानी से उपलब्ध चीन के वैक्सीन पर भरोसा किया. इन देशों ने कोरोना से निजात पाने के लिए अपने नागरिकों को जमकर चीन की वैक्सीन लगवाई. लेकिन अब ये देश संक्रमण के बढ़ते प्रकोप से जूझ रहे हैं.
मंगोलिया, सेशेल्स और बहरीन जैसे देश अपनी अधिकतर आबादी को वैक्सीन लगवा चुके हैं लेकिन फिर भी यहां कोरोना की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही है. दरअसल, इन देशों ने आसानी से उपलब्ध चीन की वैक्सीन पर भरोसा किया था. कोरोना से निजात पाने के लिए अपने नागरिकों को जमकर चीन की वैक्सीन लगवाई. लेकिन अब ये देश संक्रमण के बढ़ते प्रकोप से जूझ रहे हैं. (फोटो-Getty Images) कई देशों के उदाहरण बताते हैं कि चीन की कोरोना वैक्सीन जानलेवा वायरस को रोकने, खासकर नए वेरिएंटस से निपटने में पूरी तरह से प्रभावी नहीं है. डेटा-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट आवर वर्ल्ड इन डेटा के अनुसार सेशेल्स, चिली, बहरीन और मंगोलिया में, लगभग 50 से 68 प्रतिशत आबादी को चीनी टीकों की पूरी खुराक दी गई है. न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) की रिपोर्ट के मुताबिक टीकाकरण के मामले में अमेरिका को पछाड़ने वाले ये देश पिछले सप्ताह कोरोना प्रभावित शीर्ष 10 देशों में शामिल हो गए. (फोटो-Getty Images)
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











