
... जब UP के शारदा नहर में बहते दिखे हजारों अंडे, कूद पड़े लोग
AajTak
शारदा नहर में लोगों को कुछ सफेद चीज आती दिखी तो लोगों ने नजदीक जाकर देखा तो वह अंडे थे. नहर में बड़ी संख्या में लोगों को मुर्गी के अंडे दिखने के बाद गांव के लोग नहर के किनारे जमा हो गए और अंडे निकालने लगे.
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शारदा नहर में रहस्यमय ढंग से हजारों की संख्या में अंडे बहते दिखने से कौतूहल मच गया. दरअसल शारदा नहर में लोगों को कुछ सफेद चीज आती दिखी तो लोगों ने नजदीक जाकर देखा तो वह अंडे थे. नहर में बड़ी संख्या में लोगों को मुर्गी के अंडे दिखने के बाद गांव के लोग नहर के किनारे जमा हो गए और अंडे निकालने लगे. इस दौरान कुछ युवक तो अंडे निकालने के लिए नहर में ही कूद गए और अंडे ले गए. हालांकि यह मुर्गी के अंडे कहां से आए? इस बारे में अभी किसी को कोई जानकारी नहीं है. हरदोई जिले में हरियावां थाना इलाके के अछुवापुर गांव के बाहर से निकली शारदा नहर में गांव के लोगों ने अचानक नहर में कुछ सफेद चीज आते देखी, जिसके बाद गांव के लोगों ने उसे उठाकर देखा तो वह अचरज में पड़ गए.More Related News

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












