
जब हाईवे पर दिखा गायों का झुंड, रुक गया दिल्ली CM रेखा गुप्ता का काफिला
AajTak
घटना शालीमार की बताई जा रही है, जब रेखा गुप्ता का काफिला हैदरपुर फ्लाईओवर की ओर बढ़ रहा था. इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता गाड़ी से उतर गईं और उन्होंने अधिकारियों को आवारा पशुओं के लिए उचित आश्रय स्थल खोजने के निर्देश दिए.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का काफिला बुधवार को आवारा पशुओं की वजह से रोकना पड़ा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना शालीमार की बताई जा रही है, जब रेखा गुप्ता का काफिला हैदरपुर फ्लाईओवर की ओर बढ़ रहा था. इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता गाड़ी से उतर गईं और उन्होंने अधिकारियों को आवारा पशुओं के लिए उचित आश्रय स्थल खोजने के निर्देश दिए.
वहीं, इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मेट्रो खंभों का निरीक्षण किया और मेट्रो खंभों पर लगे पोस्टर और होर्डिंग्स हटाने का निर्देश दिया.
यह भी पढ़ें: पिछले साल के केजरीवाल सरकार के बजट से कितना अलग है रेखा गुप्ता सरकार का बजट? 10 points में समझें
इससे पहले दिल्ली सरकार ने मंगलवार को नगर निगम (MCD) के बजट में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की. वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए MCD को 10,537 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो पिछले साल के 8,423 करोड़ रुपये से 2,114 करोड़ रुपये अधिक हैं. शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी कर आवंटन के तहत फंड में भी बड़ा इजाफा हुआ है. पिछले वर्ष जहां इनके लिए 6,108 करोड़ रुपये का आवंटन था, इस बार इसे 6,897 करोड़ रुपये कर दिया गया है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










