
'जब हमें सड़क पर घसीटा जा रहा था, तब...', विनेश फोगाट ने बताई कांग्रेस में शामिल होने की वजह
AajTak
कांग्रेस में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने कहा, 'मैं उम्मीद करती हूं कि आपकी उम्मीदों पर खरा उतरूं. कांग्रेस का बहुत-बहुत धन्यवाद. बुरे वक्त में पता लगता है कि अपना कौन है.'
कांग्रेस में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने कहा, 'मैं उम्मीद करती हूं कि आपकी उम्मीदों पर खरा उतरूं. कांग्रेस का बहुत-बहुत धन्यवाद. बुरे वक्त में पता लगता है कि अपना कौन है.' उन्होंने कहा, 'मैं आज बहुत प्राउड फील कर रही हूं कि एक ऐसी पार्टी में हूं जो महिलाओं के लिए सड़क से संसद तक लड़ने को तैयार है.'
उन्होंने कहा, 'जब हमें सड़कों पर घसीटा जा रहा था तब बीजेपी को छोड़कर सभी पार्टियों ने हमारा साथ दिया था. आज से मैं एक नई पारी की शुरुआत कर रही हूं.' विनेश ने कहा कि जो लड़ाई थी वो जारी है, हम वो लड़ाई भी जीतेंगे. हम डरेंगे नहीं और पीछे नहीं हटेंगे.
'दिल से खेला, दिल से आपके साथ खड़े रहेंगे'
कांग्रेस का हाथ थामने के बाद विनेश ने कहा, 'मैं हर उस महिला के साथ खड़ी हूं जो खुद को असहाय पाती है. मैं चाहती तो कुश्ती जंतर-मंतर पर छोड़ सकती थी. बीजेपी आईटी सेल ने झूठ फैलाया कि हमारा करियर खत्म हो गया है. हम नेशनल नहीं खेलना चाहते. मैंने नेशनल खेला, ओलंपिक खेला. भगवान की कुछ अलग ही योजना थी.'
उन्होंने कहा, 'बजरंग को डोपिंग के आरोप में चार साल के लिए बैन कर दिया गया क्योंकि वो हमारे साथ खड़े हुए. हमारी लड़ाई अदालत में जारी रहेगी.' विनेश ने कहा, 'दिल से खेला, दिल से आपके साथ खड़े रहेंगे.'
बजरंग पूनिया ने बीजेपी पर साधा निशाना

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








