
'जब हमारी सरकार आएगी, EVM और अग्निवीर...', अखिलेश ने क्या-क्या खत्म करने का किया वादा?
AajTak
अखिलेश यादव ने लोकसभा में कहा कि अब ऊपर से नीचे की राजनीति का अंत हो गया है. अब नीचे से लोगों की आवाज उठेगी, उसी से देश चलेगा. इस चुनाव से ये पैगाम दिया गया है कि अब मनमर्जी नहीं बल्कि जनमर्जी चलेगी. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस को लेकर कहा कि हम चाहते हैं कि गंगा के तल में उतरकर उसका दर्द जाना जाए.
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में शामिल होते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है कि हारी हुई सरकार सत्ता में है. जनता कह रही है कि ये चलने वाली नहीं, गिरने वाली सरकार है.
अखिलेश यादव ने कहा कि 15 अगस्त 1947 का दिन देश की आजादी का दिन था तो चार जून सांप्रदायिक राजनीति से आजादी का दिन है. इस चुनाव ने तोड़ने वाली राजनीति को और तोड़ दिया है जबकि जोड़ने वाली राजनीति को और जोड़ा है.
उन्होंने कहा कि अब ये देश किसी की व्यक्तिगत आकांक्षा से नहीं बल्कि जन आकांक्षा से चलेगा. सरकार एक बिलियन इकोनॉमी की बात करती है लेकिन 35 फीसदी की ग्रोथ मुमकिन नहीं है. हम हंगर इंडेक्स में किस पायदान पर खड़े हैं? हम इस इंडेक्स में बहुत नीचे हैं. हम कहने को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है लेकिन हम हैप्पी इंडेक्स में कहां हैं?
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्रीजी कहते हैं कि पांचवी बड़ी इकोनॉमी बनाएंगे लेकिन प्रति व्यक्ति आय है? उन्होंने यूपी की चर्चा करते हुए कहा कि जहां से प्रधानमंत्री जी आते हैं, वहां की सरकार कह रही है कि 3 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाएंगे. इसके लिए 35 परसेंट ग्रोथ रेट चाहिए जो मुझे नहीं लगता कि यूपी हासिल कर पाएगा.
'लोग बनारस में क्योटो तलाश रहे हैं'
अखिलेश ने कहा कि अब ऊपर से नीचे की राजनीति का अंत हो गया है. अब नीचे से लोगों की आवाज उठेगी, उसी से देश चलेगा. इस चुनाव से ये पैगाम दिया गया है कि अब मनमर्जी नहीं बल्कि जनमर्जी चलेगी. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस को लेकर कहा कि हम चाहते हैं कि गंगा के तल में उतरकर उसका दर्द जाना जाए.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










