
'जब संसद में घुसे थे लड़के, बीजेपी सांसदों की हवा निकल गई', जंतर-मंतर पर बोले राहुल गांधी
AajTak
जंतर मंतर पर आयोजित INDIA गठबंधन के प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "हम सब विपक्ष के नेता और विपक्ष के कार्यकर्ता एक साथ खड़े हैं. ये लड़ाई नफरत और मोहब्बत के बीच की लड़ाई है. नफरत के बाजार में हम मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं.
संसद का शीत सत्र के खत्म हो गया है लेकिन सांसदों के निलंबन पर घमासान जारी है. इस बीच आज विपक्षी INDIA गठबंधन आज देशभर में प्रदर्शन कर रहा है. मुख्य प्रदर्शन राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर किया गया जहां तमाम विपक्षी दलों के नेता एकत्र हुए और जमकर सरकार पर हमला बोला. इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया और कहा कि आज देश में बोलने की आजादी खत्म हो रही है और युवा बेरोजगार होते जा रहे हैं.
देश में भयंकर बेरोजगारी
राहुल गांधी ने संसद में हुई सुरक्षा चूक का मुद्दा उठाते हुए कहा, 'सवाल सिक्योरिटी ब्रीच का तो है लेकिन सवाल ये भी है कि उन युवाओं ने ये प्रोटेस्ट क्यों किया? उसका कारण है बेरोजगारी, देश में भयंकर बेरोजगारी है और युवा आज रोजगार नहीं पा सकता है. मैंने किसी से कहा कि एक काम करो, एक छोटा सा सर्वे करो, किसी भी शहर में चले जाओ और पता करो कि हिंदुस्तान के जो युवा हैं वो मोबाइल पर दिन में कितना घंटा बिताते हैं. वो भी छोटे शहर में पता कराया, मैं हैरान रह गया कि साढ़े सात घंटे युवा एक दिन में फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, मेल पर यानि सेलफोन पर रहता है. यानि मोदी सरकार में हिंदुस्तान का युवा साढ़े सात घंटे फोन पर रहता है, क्योंकि मोदी जी ने उसे रोजगार नहीं दिया. जो सिक्योरिटी ब्रीच हुआ संसद में वो इसी वजह से हुआ क्योंकि युवाओं को रोजगार नहीं मिला और वह कूदकर संसद में आ गए.'
संसद की सुरक्षा को लेकर सरकार को घेरा
सांसदों के निलंबन का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'कुछ दिन पहले संसद भवन में दो-तीन युवा कूदकर अंदर आ गए. उन्हें कूदते हुए हम सबने देखा. वे अंदर आए, उन्होंने थोड़ा धुआं फैलाया, भाजपा के सभी सांसद भाग गए... जो अपने आप को देश भक्त कहते हैं उनकी हवा निकल गई थी.. वे अंदर कैसे आए? संसद के अंदर वे गैस का सिलेंडर ले आए?... उन्होंने ये विरोध क्यों किया? उसका कारण क्या था? बेरोज़गारी!... इस देश का युवा आज रोजगार नहीं पा सकता है. अमित शाह से सवाल से पूछा कि आप गृह मंत्री हैं ये दो युवा संसद में कैसे आ गए? तो उन्होंने जवाब नहीं दिया बल्कि 150 सांसदों को बाहर कर दिया.'
राहुल ने आगे कहा, 'हर सांसद लाखों वोट लेकर आता है. आपने केवल 150 लोगों का अपमान हीं किया बल्कि हिंदुस्तान की 60 फीसदी जनता का मुंह बंद किया. आप सोचते हैं कि आप जनता को डरा देंगे. आप अग्निवीर योजना लाए और युवाओं से आपने देशभक्ति की फीलिंग छीनी. जब युवा अग्निवीर के खिलाफ खड़े हुए तो आपने उनसे कह दिया कि आप प्रदर्शन करेंगे तो आपको सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी.'

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









