
जब शाहरुख खान संग ट्रैवल करने से क्रिकेटर रिंकू सिंह ने किया इनकार, किंग खान बोले- बेटा...
AajTak
क्रिकेटर रिंकू सिंह ने अपनी आईपीएल टीम कोलकाता के मालिक सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर बातें की हैं. रिंकू ने बताया कि कैसे जब वो अपनी जिंदगी में परेशान थे, तब शाहरुख ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाया था.
सुपरस्टार शाहरुख खान बॉलीवुड के साथ-साथ क्रिकेट वर्ल्ड में भी सभी के फेवरेट हैं. वो आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक हैं. शाहरुख अक्सर टूर्नामेंट के दौरान प्लेयर्स संग मिलते रहते हैं जिनके साथ उनका बेहतरीन बॉन्ड देखा जाता है. अब उसी टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह ने सुपरस्टार संग अपने खास रिश्ते पर खुलकर बात करते हुए उनकी तारीफ की है.
शाहरुख संग कैसी थी रिंकू सिंह की पहली मुलाकात?
रिंकू सिंह ने शाहरुख संग अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया है. साल 2018 में रिंकू पहली बार सुपरस्टार से मिले थे. उनका कहना है कि शाहरुख हर प्लेयर को एक ही तरह से प्यार करते हैं. वो उनसे वैसे ही मिलते हैं, जैसे बाकी प्लेयर्स से मिलते हैं. शाहरुख हर मैच के बाद टीम से मिलने ग्राउंड पर आते हैं.
राज शमानी के पॉडकास्ट में रिंकू सिंह ने कहा, 'जब मैंने कोलकाता के लिए खेलना शुरू किया था, तब वो मुझे उतना अच्छे से नहीं जानते थे. लेकिन तब भी वो हर प्लेयर को एक जैसे ही ट्रीटमेंट देते हैं. वो हम सभी से गले मिले और हमें प्यार दिया. मेरा बॉन्ड सर के साथ वहां से शुरू हुआ. बाद में हम लोग पार्टीज में मिले और साथ डांस भी किया. उसने हमारे रिश्ते को मजबूत करने का काम किया. '
रिंकू ने आगे उस वक्त को भी याद किया जब वो अपनी जिंदगी के सबसे खराब वक्त से गुजर रहे थे. उनका नाम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप टीम में नहीं आया था. तब भी शाहरुख ने ही उनका हौसला बढ़ाया था. रिंकू को शाहरुख संग चार्टर्ड प्लेन में ट्रेवल करने का मौका मिला था, जिसे पहले क्रिकेटर ने ठुकराया. लेकिन फिर बाद में वो मान गए.
शाहरुख संग चार्टर्ड फ्लाइट में जाने के लिए क्यों मजबूर हुआ क्रिकेटर?

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.












