
'जब वो CM थे तब...', चंद्रबाबू नायडू ने पाब्लो एस्कोबार से क्यों की जगनमोहन रेड्डी की तुलना?
AajTak
चंद्रबाबू नायडू ने एस्कोबार को 'नार्को-टेररिस्ट' बताते हुए कहा कि वाईएसआरसीपी की सरकार में आंध्र में भी ऐसे ही हालात थे, तब गांजा खुलेआम बिका करता था. उन्होंने आरोप लगाया कि 2019 से 2024 के बीच आंध्र 'गांजा कैपिटल' के रूप में उभरा. नायडू ने इस दौरान ड्रग्स पर नकेल कसने की कसम भी खाई.
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने YSRCP प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की तुलना पाब्लो एस्कोबार से की है. पाब्लो एस्कोबार कोलंबिया का ड्रग माफिया था.
चंद्रबाबू नायडू ने कानून-व्यवस्था और मारिजुआना (गांजे) पर एक व्हाइट पेपर जारी करते हुए दावा किया कि उन्होंने ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी, जैसी रेड्डी के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए रही.
नायडू ने ड्रग्स के खतरे पर बात करते हुए विधानसभा में कहा कि आंध्र में जो हुआ, उससे केवल एक ही व्यक्ति की तुलना की जा सकती है और वो है पाब्लो एस्कोबार. सीएम नायडू ने कहा कि पाब्लो एस्कोबार एक ड्रग माफिया था, जिसने अवैध रूप से अरबों डॉलर की ड्रग्स बेची और उसका विरोध करने वाले नेताओं और लोगों की हत्या कर दी गई.
एस्कोबार को 'नार्को-टेररिस्ट' बताते हुए नायडू ने आरोप लगाया कि वाईएसआरसीपी की सरकार में आंध्र में भी ऐसे ही हालात थे, तब गांजा खुलेआम बिका करता था. उन्होंने आरोप लगाया कि 2019 से 2024 के बीच आंध्र 'गांजा कैपिटल' के रूप में उभरा. नायडू ने इस दौरान ड्रग्स पर नकेल कसने की कसम भी खाई.
कौन था पाब्लो एस्कोबार?
पाब्लो एस्कोबार को दुनिया का सबसे बड़ा ड्रग माफिया माना जाता है. वो कोलंबिया का राष्ट्रपति बनना चाहता था. उसने 1970 के दशक में ड्रग्स की दुनिया में कदम रखा था और देखते ही देखते बड़ा ड्रग माफिया बन गया. उसे 'कोकीन किंग' भी कहा जाता था.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







