
जब लोग बदमाशी करेंगे तो पुलिस क्या करेगी? कटिहार फायरिंग पर बोले बिहार के ऊर्जा मंत्री
AajTak
कटिहार के बारसोई में अनियमित बिजली व्यवस्था के खिलाफ धरना दे रहे लोगों अचानक आक्रोशित हो गए. भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस ने पहले लाठीचार्ज किया, लेकिन जब बात नहीं बनी तो हवाई फायरिंग की. जब भीड़ पुलिस के ऊपर पथराव करने लगी तो पुलिस ने उनपर गोली चलाई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है. वहीं इस मामले में अब ऊर्जा मंत्री का बयान आया है.
कटिहार के बारसोई में पुलिस फायरिंग को लेकर बिहार के ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि जब लोग बदमाशी करेंगे तो पुलिस क्या करेगी. हंगामा होने के बाद लाठी और गोली तो चलती ही है. वहीं बीजेपी के आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि बीजेपी अपना नहीं देखती है, मणिपुर में क्या हो रहा है. यूपी में जिसको कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया, उसकी हत्या हो गई.
वहीं पुलिस की गोली से मारे गए सोनू शाह के भाई ने कहा कि पुलिस बताए कि मेरा भाई कोई आतंकवादी था या आंदोलनकारी ? पुलिस ने उसका एनकाउंटर क्यों किया? आखिर सोनू का कसूर क्या था? सोनू की मां ने हाथ जोड़कर कहा कि हर हाल में बेटे की हत्या का इंसाफ चाहिए. इस बीच इस फायरिंग का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि लोगों की भीड़ भी पुलिस पर लगातार पत्थरबाजी कर रही है.
कटिहार के बारसोई में अनियमित बिजली व्यवस्था के चलते बिजली विभाग परिसर के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीण और प्रतिनिधि शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे थे. इसी दौरान प्रदर्शन कर रहे लोग अचानक से आक्रोशित हो गए. उन लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया. आक्रोशित भीड़ को कंट्रोल करने के लिए मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने हवाई फायर किया, लेकिन भीड़ काबू नहीं आ सकी. इसके बाद पुलिस टीम ने हंगामा मचा रहे लोगों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज कर दिया.
इसी दौरान पुलिस टीम ने भीड़ पर फायरिंग की. गोली चलते ही भगदड़ मच गई. पुलिस की चलाई गोली तीन लोगों को जा लगी और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं, दूसरे की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव है. इस घटना के बाद कटिहार आए प्रतिपक्ष के नेता विजय सिन्हा और पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बिहार सरकार को हिटलर शाही और तानाशाह बताते हुए घटना की निंदा की. साथ ही मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की. घटना को लेकर कटिहार एसपी का कहना है कि उपद्रवियों द्वारा बिजली कार्यालय में तोड़फोड़ की गई और पत्थरबाजी की गई. एसडीओ और एसडीपीओ ने स्थिति को संभाला था.
मरने वाले और घायल युवकों की हुई पहचान
पुलिस की फायरिंग में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान हो गई है. मरने वाले के नाम मोहम्मद खुर्शीद (35) और सोनू साह है. मोहम्मद बसल गांव छछना का रहने वाला था. सोनू बारसोई में ही रहता था. घायल युवक का नाम नियाज है. वह चांपा खोर पंचायत के छोगरा गांव का रहने वाला है. नियाज की हालत गंभीर होने के चलते उसे पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के लिए रेफर किया गया.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











