
जब महिला पर सैकड़ों चूहों ने कर दिया हमला, कुतर दिए हाथ-पैर
AajTak
हमले में चूहों ने पीड़िता के हाथ और पैर को काटकर उसे जख्मी कर दिया. महिला का कहना है कि ये हमला उस वक्त हुआ जब वो रात में पार्क में टहल रही थी.
एक महिला ने दावा किया है कि उस पर 100 से अधिक चूहों ने हमला किया. हमले में चूहों ने उसके हाथ और पैर को काटकर उसे जख्मी कर दिया. महिला का कहना है कि ये हमला उस वक्त हुआ जब वो रात में पार्क में टहल रही थी. (फोटो- Getty Images) द सन के मुताबिक, ये मामला लंदन का है. जहां 43 वर्षीय सुसान ट्रेफ्टब (Susan Treftub) ने कहा कि वह सोमवार को रात 9 बजे नॉर्थफील्ड्स, ईलिंग में ब्लोंडिन पार्क में टहल रही थी. तभी उसने नीचे घास में सैकड़ों घूमते हुए चूहों को देखा.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











