
'जब बड़ा पेड़ गिरता है, तो धरती हिलती है...', राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन के ट्वीट से उबाल
AajTak
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पूर्व पीएम राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि पर आज उन्हें याद करते हुए ट्वीट किया था. इसमें लिखा था- 'जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है.' बता दें कि कथित तौर पर राजीव गांधी ने अपनी मां इंदिरा गांधी की हत्या के बाद ये बयान दिया था.
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी शनिवार को एक अपने ही ट्वीट को लेकर विवादों में आ गए. हालांकि, उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया और नए पोस्ट के साथ सफाई भी दी. लेकिन अधीर की ये सफाई पर भी चुटकी ली जा रही है. अधीर पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी हैं और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं.
दरअसल, पूर्व पीएम राजीव गांधी की आज 31वीं पुण्यतिथि पर अधीर रंजन ने उन्हें याद करते हुए एक ट्वीट किया था. इसमें ग्राफिक्स के साथ लिखा था- 'जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है.' बता दें कि कथित तौर पर राजीव गांधी ने अपनी मां इंदिरा गांधी की हत्या के बाद ये बयान दिया था. राजीव ने कहा था कि इंदिरा गांधी की हत्या के बाद भारत की जनता को इतना क्रोध आया, इतना गुस्सा आया और कुछ दिन के लिए लोगों को लगा कि भारत हिल रहा है. जब भी कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है. राजीव के इस बयान को 1984 के सिख विरोधी दंगों से जोड़कर देखा गया था.
हालांकि, इस ट्वीट को अधीर रंजन ने कुछ ही देर में हटा दिया और नए ट्वीट में राजीव गांधी के एक विकास को लेकर बयान को कोड किया. उसके बाद अधीर ने एक सफाई में ट्वीट किया और लिखा- 'मेरे नाम के साथ किए गए ट्वीट से मेरा कोई लेना-देना नहीं है.मेरे खिलाफ विरोधी ताकतों द्वारा एक दुर्भावनापूर्ण अभियान का प्रचार किया जा रहा है.'
pic.twitter.com/crBgIaMaiW
बीजेपी ने कहा- सिखों को निशाना बना रहे अधीर रंजन

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











