
जब बच्चे ने अखिलेश यादव को बताया राहुल गांधी, विधानसभा में किस्सा सुन सीएम योगी भी हंसने लगे
AajTak
अखिलेश यादव ने बताया कि वे हमेशा यूपी के सरकारी स्कूलों में जाते रहते हैं. वे जब सीएम थे, तब भी स्कूल में जाते थे. उन्होंने कहा, मैं अपनी भी कमी जानता हूं. अखिलेश ने कहा, जब मैं एक स्कूल में गया और एक बच्चे से पूछा कि मुझे पहचान गए. उसने कहा, हां पहचान गया. मैंने पूछा कौन हूं मैं. उसने जवाब दिया, आप राहुल गांधी हैं. अखिलेश का ये किस्सा सुनकर सीएम योगी समेत सदन में मौजूद सभी सदस्य हंसने लगे.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान अपना संबोधन दिया. इस दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल के दौरान एक स्कूल का ऐसा वाकया बताया, जिसे सुनकर सिर्फ बाकी विधायक ही नहीं बल्कि सीएम योगी आदित्यनाथ भी हंसने लगे.
अखिलेश यादव ने बताया कि वे हमेशा यूपी के सरकारी स्कूलों में जाते रहते हैं. वे जब सीएम थे, तब भी स्कूल में जाते थे. उन्होंने कहा, मैं अपनी भी कमी जानता हूं. अखिलेश ने कहा, जब मैं एक स्कूल में गया और एक बच्चे से पूछा कि मुझे पहचान गए. उसने कहा, हां पहचान गया. मैंने पूछा कौन हूं मैं. उसने जवाब दिया, आप राहुल गांधी हैं. अखिलेश का ये किस्सा सुनकर सीएम योगी समेत सदन में मौजूद सभी सदस्य हंसने लगे.
इस पर अखिलेश यादव ने बीजेपी नेताओं पर तंज कसा. उन्होंने कहा, बीजेपी नेताओं को इस बात की चिंता नहीं है कि यूपी शिक्षा के मामले में नीचे से चौथे नंबर पर है. लेकिन इन्हें खुशी इस बात की है कि मैंने कांग्रेस के नेता का नाम ले लिया.
अखिलेश यादव ने साधा यूपी सरकार पर निशाना
अखिलेश यादव ने एक बार फिर कहा कि ये बजट नहीं बटवारा है. उन्होंने सदन में कहा कि यूपी में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस नहीं, ईज ऑफ डूइंग क्राइम हो रहा है, जो NCRB के आंकड़े बताते हैं. यूपी की शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी अखिलेश यादव ने निशाना साधा. उन्होंने कहा, हम जो आंकड़े पढ़ते हैं, नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक यूपी शिक्षा सूचकांक के मामले में नीचे से चौथे नंबर पर है.
अयोध्या एयरपोर्ट पर ध्यान दें योगी

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







