
जब पुलिस से बचने के लिए रेलवे ट्रैक पर लग्जरी कार दौड़ाने लगा शख्स, वीडियो वायरल
AajTak
ड्राइवर के इस तरह कार चलाने की वजह से दो पुलिसवाले भी घायल हो गए. घटना उस वक्त हुई जब चेशंट रेलवे स्टेशन पर एक पुरुष और महिला पुलिस अधिकारी ने कार को रोकने की कोशिश की और चालक को वाहन से बाहर निकलने के लिए कहा.
ब्रिटेन में लोग उस वक्त हैरान रह गए जब उन्होंने रेलवे ट्रैक पर एक लग्जरी कार को दौड़ते हुए देखा. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल हर्टफोर्डशायर के चेशंट में जब एक कार वाले शख्स को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो ड्राइवर वहां से भागने लगा और कोई सड़क सामने नहीं दिखी तो वो रेलवे ट्रैक पर ही गाड़ी चलाकर वहां से फरार होने की कोशिश करने लगा. (तस्वीर - Hertfordshire police) ड्राइवर के इस तरह कार चलाने की वजह से दो पुलिसवाले भी घायल हो गए. घटना उस वक्त हुई जब चेशंट रेलवे स्टेशन पर एक पुरुष और महिला पुलिस अधिकारी ने कार को रोकने की कोशिश की और चालक को वाहन से बाहर निकलने के लिए कहा. (तस्वीर - Hertfordshire police) पास के एक घर से रिकॉर्ड किए गए वीडियो में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि महिला अधिकारी जो एक हाथ में डंडा लिए हुए है, चिल्ला रही है "कार से बाहर निकलो." फिर पुरुष अधिकारी को यह कहते हुए सुना जा रहा है कि कार से बाहर निकलो.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












