
जब पारंपरिक साड़ी के साथ बिंदी लगाकर भारत पहुंची थीं मेगन मार्केल, वायरल हुआ था लुक
AajTak
इस इंटरव्यू में हैरी और मेगन ने ब्रिटेन के शाही परिवार से जुड़े कई मुद्दों पर बात की थीं. मेगन इस इंटरव्यू के दौरान काफी इमोशनल भी हो गई थीं. प्रिंस हैरी के साथ शादी से पहले अमेरिका में एक्ट्रेस रह चुकीं मेगन चार साल पहले भारत में अपनी यात्रा के दौरान भी काफी सुर्खियां बटोरने में कामयाब रही थीं.
ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्कल हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के बाद काफी वायरल हो रहे हैं. इस इंटरव्यू में हैरी और मेगन ने ब्रिटेन के शाही परिवार से जुड़े कई मुद्दों पर बात की थी. मेगन इस इंटरव्यू के दौरान काफी इमोशनल भी हो गई थीं. प्रिंस हैरी के साथ शादी से पहले अमेरिका में एक्ट्रेस रह चुकीं मेगन चार साल पहले भारत में अपनी यात्रा के दौरान भी काफी सुर्खियां बटोरने में कामयाब रही थीं. (फोटो क्रेडिट: Myna Mahila Foundation / Facebook) मेगन मार्केल जनवरी 2017 में भारत आई थीं. वे इस दौरान दिल्ली और मुंबई के कुछ एनजीओ में गई थीं. मेगन वर्ल्ड विजन कनाडा के ग्लोबल एबेंसेडर के तौर पर भारत यात्रा के लिए पहुंची थीं. इस दौरान वे भारतीय परिधान में नजर आई थीं. बिंदी-चूड़ियों के साथ उन्होंने एक खूबसूरत साड़ी पहनी हुई थी. मेगल अपने लुक्स और ड्रेसअप के चलते काफी वायरल भी हुई थीं. इसके अलावा उन्होंने नेशनल कमीशन फॉर वीमेन की पूर्व सदस्य शमीना शफीक से मुलाकात भी की थी. (फोटो क्रेडिट: Myna Mahila Foundation / Facebook) मेगन कई मौकों पर बता चुकी हैं कि वे एक फेमिनिस्ट हैं और भारत की यात्रा के दौरान भी उन्होंने लैंगिक समानता से जुड़ों मुद्दों पर अपनी बात रखी थी. उन्होंने इसके अलावा वीमेन हाइजिन और भारत में महिलाओं की शिक्षा को लेकर सीमित संसाधनों पर भी बात की थी. उनकी एक तस्वीर भी काफी वायरल हुई थी जिसमें वे अपने हाथों में मेहंदी लगवाए हुए नजर आई थीं.
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











