
'जब निराश होता हूं तो..' IPS ऑफिसर ने शेयर किया अपना VIDEO
AajTak
वीडियो को खुद IPS विनय ओम तिवारी (Vinay Om Tiwari) ने ट्वीट किया है. Twitter पर उनके इस वीडियो को 90 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
सोशल मीडिया पर एक आईपीएस ऑफ़िसर (IPS Officer) का वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो को खुद IPS विनय ओम तिवारी (Vinay Om Tiwari) ने ट्वीट किया है. वीडियो में IPS विनय कवि वाले अंदाज में नजर आ रहे हैं. ट्विटर पर उनके इस वीडियो को 90 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. ये पंक्तियां मुझे उद्वेलित करती हैं।जब निराश होता हूं,तो कंठ में गूंजती रहती हैं।ये पंक्तियां मुझे गति देती हैं, रुकने नहीं देती हैं,बहने का बल देती हैं, सहने की शक्ति देती हैं।अनंत प्रकृति के विस्तार के दर्शन कराती हैं। जीवन की आग और उसका यह राग हम सभी के जीवन को उदीयमान करे। pic.twitter.com/pLQWMIXGgw सप्रेम धन्यवाद भाई @SukirtiMadhav. लिखे हुए हर अक्षर पर आपकी मित्रता और उससे मिले दर्शन का हस्ताक्षर स्थाई रूप से अंकित है। ऐसे ही मार्गदर्शन करते रहिए🙂 https://t.co/ClayAF0hqV

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












