
'जब दोस्त ऐसे हों तो दुश्मनों की क्या जरूरत', पूर्व RAW चीफ एएस दुलत पर उमर अब्दुल्ला का तंज
AajTak
ए.एस दुलत के इन दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए जम्मू-कश्मीर के वर्तमान मुख्यमंत्री और फारूक अब्दुल्ला के बेटे उमर ने कहा कि ए.एस दुलत की आदत है कि अपनी किताब बेचने के लिए वह ऐसे बातें लिखते हैं. वह सच का साथ नहीं देते. अपनी पहली किताब में उन्होंने किसी को नहीं बख्शा और अपनी नई किताब में भी उन्होंने फारूक अब्दुल्ला को अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को पूर्व रॉ प्रमुख अमरजीत सिंह दुलत द्वारा अपने पिता फारूक अब्दुल्ला की अनुच्छेद 370 को निरस्त करने में भूमिका के बारे में किए गए खुलासे पर पहली प्रतिक्रिया दी. उन्होंने दोनों के बीच घनिष्ठ मित्रता का जिक्र करते हुए कहा, 'जब आपके पास ऐसे दोस्त हों तो दुश्मनों की क्या जरूरत.'
पूर्व रॉ चीफ ए.एस दुलत अब्दुल्ला परिवार के बेहद करीबी रहे हैं. उन्होंने अपनी नई किताब 'द चीफ मिनिस्टर एंड द स्पाई' में दावा किया है कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को पता था कि मोदी सरकार धारा 370 हटाने वाली है और उन्होंने इसका समर्थन किया था, जिससे कश्मीर से उसका विशेष दर्जा छीन गया था. दुलत ने यह भी आरोप लगाया कि अब्दुल्ला ने केंद्र को मदद करने की पेशकश की थी, अगर उन्हें विश्वास में लिया जाता.
यह भी पढ़ें: पूर्व रॉ चीफ की किताब में फारूक अब्दुल्ला को लेकर ऐसा क्या लिखा है, जिसपर एएस दुलत को देनी पड़ी सफाई
किताब बेचने के लिए दुलत ने लिखीं झूठी बातें: उमर
ए.एस दुलत के इन दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए जम्मू-कश्मीर के वर्तमान मुख्यमंत्री और फारूक अब्दुल्ला के बेटे उमर ने कहा, 'दुलत की आदत है कि अपनी किताब बेचने के लिए वह ऐसे बातें लिखते हैं. वह सच का साथ नहीं देते. अपनी पहली किताब में उन्होंने किसी को नहीं बख्शा और अपनी नई किताब में भी उन्होंने फारूक अब्दुल्ला को अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.' उन्होंने जम्मू में एक कार्यक्रम से इतर मीडिया से बातचीत में कहा, ‘जब आपके पास ए.एस दुलत जैसे दोस्त हों तो आपको दुश्मनों की जरूरत नहीं होती.’
आखिर दुलत की असलियत पता चल ही गई: उमर

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








