
'जब तक मोदी सत्ता में हैं, मैं नहीं मरूंगा...', शहीदों को श्रद्धांजलि देते वक्त भावुक हुए खड़गे
AajTak
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार को आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को लेकर भावुक हो गए. खड़गे ने भावुक होकर कहा, 'जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में हैं और भाजपा देश पर शासन कर रही है, मैं न तो चैन से बैठूंगा और न ही मरूंगा.'
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार को आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को लेकर भावुक हो गए. खड़गे ने भावुक होकर कहा, 'जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में हैं और भाजपा देश पर शासन कर रही है, मैं न तो चैन से बैठूंगा और न ही मरूंगा.' खड़गे जम्मू-कश्मीर के बिलावर में शनिवार को हुए आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देते समय भावुक हो गए. भावुक होकर, वे कुछ देर के लिए असहज महसूस करने लगे, लेकिन तुरंत ही अपने आप को संभाल लिया. इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला.
कांग्रेस अध्यक्ष ने आखिरी चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए रामनगर जाने का फैसला किया, लेकिन उनका हेलिकॉप्टर रामनगर में नहीं उतर सका. यहां से पार्टी ने कांग्रेस उम्मीदवार मूल राज भगत को मैदान में उतारा है. जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रविंदर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जम्मू-कश्मीर के बिलावर में शनिवार को हुए आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए बहुत भावुक हो गए.
शर्मा ने कहा, 'थोड़े समय के लिए उनकी भावनाएं उन पर हावी हो गईं, लेकिन उन्होंने तुरंत खुद को संभाला और क्षेत्र से आतंकवाद को खत्म करने के लिए अपनी पार्टी के अटूट संकल्प को दोहराया.' इससे पहले पार्टी उम्मीदवार ठाकुर बलबीर सिंह के समर्थन में जसरोटा में एक रैली को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के रूप में मैं जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दोहराता हूं.' उन्होंने कहा, 'हम जम्मू-कश्मीर के लोगों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी लड़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.'
खड़गे ने कहा, 'बहुत लंबे समय से भाजपा ने झूठे वादों के साथ जम्मू-कश्मीर के लोगों का शोषण और धोखा किया है. वे अपनी प्रतिबद्धताओं से मुकर गए हैं, जिससे लोग विश्वासघात और मोहभंग महसूस कर रहे हैं. लेकिन हम उनके झूठ और धोखे को यूं ही नहीं छोड़ेंगे.'

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







