
'जब तक मैं CM रहूंगा, मियां लोगों को परेशानी होगी...', असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने क्यों कही ये बात
AajTak
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि 'मियां' लोगों को उनके सत्ता में रहते परेशानी झेलनी पड़ेगी और वे राज्य छोड़ दें, इसके लिए सख्ती जरूरी है. CM ने उन्हें अवैध बांग्लादेशी बताया और काम करने की अनुमति न देने की बात कही. 'मियां' शब्द पर विवाद का जिक्र करते हुए उन्होंने अपने रिक्शा किराया वाले बयान को उनके फायदे में बताया. सरमा ने जनसंख्या बढ़ने, जमीन कब्जाने और अन्य आरोप भी दोहराए.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि जब तक वे सत्ता में रहेंगे, 'मियां' लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी. उन्होंने कहा कि ये लोग राज्य छोड़ दें, इसके लिए लगातार दबाव और सख्ती जरूरी है. एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए सरमा ने कहा कि उनके मुताबिक 'मियां' अवैध बांग्लादेशी हैं और उन्हें राज्य में काम करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.
सीएम सरमा ने कहा, 'अगर मैं असम में सत्ता में रहा तो उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. वे यहां शांति से नहीं रह सकते. जब तक हम उनके लिए मुश्किलें खड़ी नहीं करेंगे, वे राज्य नहीं छोड़ेंगे.'
'मियां' शब्द पर विवाद 'मियां' शब्द पर भी उन्होंने टिप्पणी की. यह शब्द पहले असम में बंगाली भाषी मुसलमानों के लिए अपमानजनक तौर पर इस्तेमाल होता रहा है और गैर-बंगाली लोग अक्सर उन्हें बांग्लादेशी प्रवासी मानते हैं. हालांकि हाल के वर्षों में समुदाय के कुछ एक्टिविस्ट इस शब्द को विरोध के प्रतीक के रूप में खुद अपनाने लगे हैं.
रिक्शा किराया वाले बयान का भी जिक्र अपने पहले दिए बयान का जिक्र करते हुए सरमा ने कहा कि उन्होंने कहा था कि अगर कोई 'मियां' रिक्शा चालक 5 रुपये किराया मांगे तो उसे 4 रुपये देना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह बात उन्होंने उनके 'फायदे' के लिए कही थी. सरमा के अनुसार, कानून के हिसाब से वे यहां काम नहीं कर सकते.
उन्होंने कहा, 'किसी देश का नागरिक अपने देश में काम कर सकता है. बांग्लादेश से आए लोग यहां कैसे काम कर सकते हैं?' उन्होंने आगे कहा कि अगर वे उनकी भलाई की बात भी स्वीकार नहीं करते, तो फिर उन्हें उनके खिलाफ ही काम करना पड़ेगा.
जनसंख्या और अन्य आरोपों पर क्या बोले हिमंत बिस्वा सरमा? मुख्यमंत्री पहले भी दावा कर चुके हैं कि अगले जनगणना तक बांग्लादेशी मुसलमान असम की आबादी का 40 प्रतिशत हो सकते हैं. उन्होंने 'मियां' समुदाय पर सत्रों (वैष्णव परंपरा के धार्मिक केंद्र), जमीन पर कब्जा करने, 'लव जिहाद' और 'फर्टिलाइजर जिहाद' जैसे आरोप भी लगाए हैं.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







