
'जब तक चिदंबरम रहे अफजल गुरु को फांसी नहीं हुई...', राज्यसभा में अमित शाह ने कांग्रेस नेता पर साधा निशाना
AajTak
अमित शाह ने राज्यसभा में कहा,
राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने विपक्ष के द्वारा लगाए आरोपों का जिक्र करते हुए कहा, "चिदंबरम साहब भाषण में बोले कि ये नहीं कहा जा सकता कि ऑपरेशन सिंदूर निर्णायक था. मैं पूछना चाहता हूं कि 65 और 71 की लड़ाई निर्णायक थी क्या. तो फिर आतंकवाद क्यों फैला. जब तक दुश्मन डर और सुधर नहीं जाता, कभी निर्णायक पल नहीं आएगा. इतने वर्षों तक उन्हें डराने की प्रक्रिया ही नहीं हुई."
उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी ने डराने का काम किया. सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और अब ऑपरेशन सिंदूर हुआ. रात को भी जब सोने जाते होंगे, तो उन्हें भारतीय मिसाइल दिखाई देती होगी.
अमित शाह ने आगे कहा, "चिदंबरम साहब कहते हैं कि आतंकी पाकिस्तान से आए थे, इसका क्या सबूत है. चिदंबरम साहब जब तक गृह मंत्री थे, अफजल गुरू की फांसी नहीं हुई."
'140 करोड़ भारतीय एकजुट हैं...'
अमित शाह ने कहा, "आतंकवादियों और इस हमले की साजिश रचने वालों की कल्पना से भी बढ़कर उनको बड़ी सजा दी जाएगी. आतंकियों के बीच बची-खुची जितनी भी भूमि है उसको मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है. 140 करोड़ भारतीय इस बात के लिए एकजुट हैं कि आतंक के आकाओं की कमर तोड़ दी जाएगी."
उन्होंने आगे कहा कि आतंकवाद कभी भी भारत की आत्मा को तोड़ नहीं पाएगा. मैं आज मोदी जी को उनकी दूरदर्शिता के लिए बहुत बहुत साधुवाद देता हूं. उनका बोला हुआ एक-एक शब्द सच हुआ है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







