
'जब तक आखिरी सांस होगी...', रो-रोकर दूल्हे ने किया दुल्हन से ये वादा, VIDEO
AajTak
इंस्टाग्राम पर शाह नजीबा नाम के एक अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो में निकाह की रस्म का माहौल दिख रहा है, जहां फूलों का पर्दा लगा हुआ है, और एक तरफ दूल्हा ब्लैक शेरवानी में बैठा है.
जब भी किसी का प्यार मुकम्मल होता है, तो वो नजारा हमेशा दिल को सुकून और खुशी देता है. बॉलीवुड फिल्मों की कहानियां भी कुछ ऐसी ही होती हैं, जहां तमाम मुश्किलों और संघर्षों के बाद आखिर में दो प्रेमी एक-दूसरे से मिल जाते हैं. सोशल मीडिया पर भी ऐसे वीडियो खूब पसंद किए जाते हैं.ऐसा ही एक वीडियो एक मुस्लिम शादी का है, जिसमें निकाह से पहले दूल्हा कसमें खाते हुए इतना भावुक हो जाता है कि उसकी आंखों से आंसू निकल आते हैं.
इंस्टाग्राम पर शाह नजीबा नाम के एक अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो में निकाह की रस्म का माहौल दिख रहा है, जहां फूलों का पर्दा लगा हुआ है, और एक तरफ दूल्हा ब्लैक शेरवानी में बैठा है. परदे की दूसरी और दुल्हन बैठी हुई है. दूल्हा के बगल में काजी खड़ा है. ये उस रस्म का है जहां काजी दूल्हा-दुल्हन से निकाह कबूल होने को रजामंदी लेते हैं.
देखें वीडियो
जब दूल्हा हुआ इमोशनल
इस दौरान दूल्हा, दुल्हन से कहता है-इस निकाह में 10 लाख रुपये हक मेहर तय किया गया है. इसके अलावा, मैं यह वादा करता हूं कि मेरी वफादारी और मेरा प्यार हमेशा आपके लिए रहेगा. फिर वह दुल्हन के अब्बू का नाम लेते हुए कहता है,-अब तक आप उनकी अमानत थीं, लेकिन अब आप मेरी जिंदगी बनेंगी. यह कहते हुए दूल्हा खुद भी भावुक हो जाता है, और वहां मौजूद लोग भी इमोशनल हो जाते हैं.
आखिर में दूल्हा रस्म के मुताबिक पूछता है कि क्या ये निकाह मंजूर है. उसके तीन बार पूछने के बाद दुल्हन कहती है कि, उसे निकाह मंजूर है. ये कहते हुए उसकी आंखें भी नम हो जाती हैं. शादी का ये छोटा सा क्लिप अब लोगों के दिल को छू रहा है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











