
जब जेल में थे दलेर मेहंदी, रोया था परिवार, लेकिन बेटी के नहीं निकले आंसू, पत्नी बोली- सदमा...
AajTak
सिंगर दलेर मेहंदी को मानव तस्करी मामले में दो साल की जेल की सजा हुई थी, जिसे बाद में हाई कोर्ट ने निलंबित कर दिया था. उनकी पत्नी तरन ने पति के जेल में बिताए कठिन पलों और परिवार की मजबूती की कहानी शेयर की है.
सिंगर दलेर मेहंदी की आवाज की दुनिया कायल है. उनके गानों का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोलता है. सिंगर की लाइफ में एक वक्त ऐसा भी आया, जब उन्हें जेल की रोटी खाकर गुजारा करना पड़ा. मार्च 2018 में मानव तस्करी मामले में दलेर मेहंदी को दो साल की सजा हुई थी. दलेर मेहंदी की पत्नी तरन ने उस समय के बारे में खुलकर बात की जब उनके पति को जेल जाना पड़ा था.
जेल की सजा पर क्या बोलीं दलेर मेहंदी की पत्नी मानव तस्करी के मामले में दलेर मेहंदी को जब जेल की सजा सुनाई गई, तो ये उनकी लाइफ का सबसे मुश्किल दौर था. हालांकि गिरफ्तारी के तुरंत बाद उन्हें जमानत मिल गई थी. जुलाई 2022 में अदालत ने उनकी अपील खारिज कर दी और सजा बरकरार रखी. सितंबर 2022 में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने उनकी सजा को निलंबित कर दिया और उन्हें जमानत मिल गई.
हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर दिए एक इंटरव्यू में तरन ने याद किया कि बच्चों के साथ जब वो दलेर से जेल में मिलने गईं, तो उनके अनुभव कितना कठिन और दिल छल्ली कर देने वाला था. उन्होंने बताया कि वो समय बेहद मुश्किल था, लेकिन उनकी बड़ी बेटी ने सबको हिम्मत रखने के लिए कहा.
बदल गई सिंगर के परिवार की जिंदगी तरन ने कहा, 'इस घटना ने हमारी जिंदगी में बहुत कुछ बदल दिया. ऐसा होना ही नहीं चाहिए था. ये हम सबके लिए एक बड़ा सदमा था. सब लोगों ने मुझे कहा कि छोटी बेटी को जेल मत ले जाओ. लेकिन मैंने कहा, आपको उसकी अपने पापा के साथ की बॉन्डिंग का अंदाजा ही नहीं है. उसे उनसे मिलना ही था. बड़ी बेटी ने कहा कि सबको मजबूत रहना होगा, भले ही हम सब टूटे हुए थे.'
दलेर मेहंदी का परिवार रो पड़ा तरन कहती हैं कि 'जब हम जेल में मिलने गए तो एक-एक करके सभी रो पड़े. लेकिन हमारी छोटी बेटी ने एक भी आंसू नहीं बहाया. उसने उल्टा पूछा, चादर साफ है? टॉयलेट साफ है?’ तभी दलेर जी खुद रो पड़े. देखिए, बच्चे की सोच कितनी गहरी थी. उसे नॉन-वेज खाना बहुत पसंद है, लेकिन जैसे ही उसे पता चला कि उसके पापा को सही खाना नहीं मिल रहा है, उसने घर पर भी खाना बंद कर दिया.'
तरन ने ये भी कहा कि इस मुश्किल वक्त में फिल्म इंडस्ट्री से किसी ने उनकी मदद नहीं की. जब उनसे पूछा गया कि क्या इससे उन्हें बुरा लगा, तो उन्होंने कहा, 'ये इंडस्ट्री है, कोई भाईचारा नहीं. मुझे नहीं लगता कि इंडस्ट्री ने इस पर ध्यान भी दिया. यही इस इंडस्ट्री का तरीका है. कुछ दोस्त हैं, जैसे सुनील शेट्टी और अहमद खान. बाकी इंडस्ट्री में किसी से दलेर का झगड़ा भी नहीं है.'

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











