
जब जमीन में धंसा राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर का पहिया... केरल के प्रमादोम का मामला
AajTak
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के केरल दौरे पर यह घटना प्रमादोम स्टेडियम में हुई. अचानक हुई इस समस्या से निपटने के लिए पुलिस और दमकल विभाग के कर्मियों को तत्काल कार्रवाई करनी पड़ी.
केरल के प्रमादोम स्टेडियम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ले जा रहे हेलीकॉप्टर के उतरने के बाद हेलीपैड टारमैक का एक हिस्सा धंस गया. मौके पर तैनात पुलिस और दमकल विभाग के कर्मियों ने शारीरिक रूप से हेलीकॉप्टर को धंसी हुई जगह से धकेल कर बाहर निकाला. यह घटना सुरक्षा प्रोटोकॉल के बीच सामने आई है. बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सबरीमाला मंदिर के दर्शन के लिए केरल पहुंचीं हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलीकॉप्टर का वजन सहन न कर पाने की वजह से प्रमादोम स्टेडियम में बना हेलीपैड टारमैक का एक हिस्सा नीचे धंस गया. घटना के वक्त राष्ट्रपति मुर्मू हेलिकॉप्टर के अंदर नहीं थीं.
अचानक सामने आई स्थिति से निपटने के लिए, वहां मौजूद पुलिस और दमकल विभाग के जवानों ने तुरंत कार्रवाई की. उन्होंने मिलकर हेलीकॉप्टर को धंसी हुई जगह से बाहर की ओर धकेला. जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अब राजभवन से सबरीमाला दर्शन के लिए निकल चुकी हैं.
जिले के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए यह जगह अंतिम क्षणों में तय की गई थी. इसीलिए हेलीपैड को देर रात मंगलवार को बनाया गया था. कॉन्क्रीट पूरी तरह से सेट नहीं हो पाया था, जिसके कारण वह हेलीकॉप्टर का वजन नहीं संभाल सका और पहियों के छूने वाली जगह पर गड्ढे बन गए. पुलिस अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम के कारण लैंडिंग का स्थान निलक्कल से बदलकर प्रमादोम तय किया गया था.
पुलिस और दमकल कर्मियों ने धकेला हेलीकॉप्टर
राष्ट्रपति मुर्मू के पंपा के लिए सड़क मार्ग से रवाना होने के बाद, पुलिस और दमकल कर्मियों ने हेलीकॉप्टर को धंसी हुई जगह से बाहर निकाला.
यह भी पढ़ें: सीपी राधाकृष्णन 12 सितंबर को ले सकते हैं उपराष्ट्रपति पद की शपथ, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिलाएंगी शपथ

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










