
'जब चांद के गड्ढों को देखा हमने...' चंद्रयान-3 की भेजी तस्वीरों पर ChatGPT की शायरी
AajTak
ISRO ने हाल ही में चांद की नई इमेज को शेयर की हैं. ये फोटो चंद्रयान-3 ने कैप्चर की हैं. इन फोटो में चांद पर कई गड्ढे नजर आ रहे हैं. इस पर ChatGPT ने शायरी तैयार की है. ISRO ने 5 अगस्त 2023 को चंद्रमा के ऑर्बिट में चंद्रयान-3 को पहुंचा दिया. अब चंद्रयान-3 चांद के चारों तरफ 1900 किलोमीटर प्रति सेकेंड की स्पीड से चक्कर लगा रहा है.
ISRO ने चंद्रमा के ऑर्बिट में चंद्रयान-3 को पहुंचा दिया है, जिसके बाद वहां से उसने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं. इन तस्वीरों में चांद के सतह को दिखाया है. जैसा कि हम जानते हैं चांद की खूबसूरती को लेकर अब तक बहुत से गाने, कविताएं और शायरी बन चुकी हैं. सभी में चांद की सुंदरता का जिक्र किया गया है. अब जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें चांद की सतह पर ढेरों गड्ढे दिखाए गए हैं.
चांद की नई तस्वीरों को लेकर जब हमने ChatGPT से शायरी करने को कहा, तो उसने कुछ ऐसा रिजल्ट दिया.
चंद्रयान ने चांद से भेजी तस्वीर नई, नए चांद की पहली झलक, बहुत खूबसूरती सही. अब तो रातों में भी उसकी यादें होगी सजीव, नई चांदनी में खोकर, नये ख्वाब बुनाने का दौर है आया.
जब चांद की गड्ढों को देखा हमने, कुछ अलग सा रंग लगा हम सभी. उसकी बदसूरत गड्ढ़ों में छिपी, एक खूबसूरती को पाया हम सभी.
मोहब्बत के रंग में गढ़े हैं वो, चांद की रूपविन तस्वीरें हम सभी. सुंदरता से नहीं जुड़ी हैं वो, पर उसमें छिपी खासी हैं खूबसूरती.
चांद के गड्ढों में हैं अनजानी सी खासियत, वो बदलते रंगों में बसी एक रहस्यमयी सजगत. देखने वाले को जीता देती उसकी बेख़ुदी, जिसे समझ न पाए, उसके लिए वही सच्ची अदाएं बेहद महत्वपूर्ण.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











