
जब एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मी को देखकर सैल्यूट करने लगा क्यूट बच्चा, VIDEO जीत लेगा दिल
AajTak
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर एक बच्चे और सुरक्षा अधिकारी के बीच ऐसा नजारा देखने को मिला की अब लोग बार-बार उस वीडियो को देखने पर मजबूर हो गए हैं. दरअसल एयरपोर्ट पर सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ अधिकारी को देखते ही बच्चा उनकी गाड़ी के पास पहुंचा और उन्हें सैल्यूट (सलामी) करने लगा. बच्चे के इस खूबसूरत हरकत पर अधिकारी ने भी प्रतिकिया देते हुए इसे सलाम किया.
सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जो आपका दिलखुश कर देते हैं. अब बेंगलुरु एयरपोर्ट का एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी भावुक हो जाएंगे और चेहरे पर उस बच्चे के लिए मुस्कान आ जाएगी. Yesterday at #BLR airport... This proud moment was captured by one of my friend... #TeriMitti @ParineetiChopra @manojmuntashir @BPraak @akshaykumar pic.twitter.com/fjUuso5qSB

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












