
जब इस देश में लाइव टीवी शो के दौरान घुसे नकाबपोश बंदूकधारी, एंकर्स पर तानी बंदूक, देखें VIDEO
AajTak
इक्वाडोर के टीवी स्टेशन TC के लाइव प्रोग्राम में नकाबपोश हथियारबंद लोगों ने बंदूकें लहराईं और कर्मचारियों को फर्श पर बैठने के लिए भी मजबूर किया. बताया जा रहा है कि इस दौरान गोलियों की आवाज भी सुनाई दी.
इक्वाडोर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक टीवी स्टूडियो के लाइव प्रोग्राम में कुछ बंदूकधारी घुस आए और लोगों को डराना-धमकाना शुरू कर दिया. जिस समय यह घटना हुई, उस समय चैनल लाइव कार्यक्रम कर रहा था.
इक्वाडोर के टीवी स्टेशन TC के लाइव प्रोग्राम में नकाबपोश हथियारबंद लोगों ने बंदूकें लहराईं और कर्मचारियों को फर्श पर बैठने के लिए भी मजबूर किया. बताया जा रहा है कि इस दौरान गोलियों की आवाज भी सुनाई दी.
इस दौरान बदमाशों ने लोगों से पुलिस को न बुलाने की धमकी भी दी. हालांकि, इस पूरे प्रोग्राम को काट दिया गया. एक दूसरे चैनल ने टीवी स्टेशन TC के बाहर की तस्वीरें दिखाईं, जिसमें पुलिस नजर आ रही है. स्टेशन के बाहर स्पेशल यूनिट को तैनात कर दिया गया.
इक्वाडोर में इमरजेंसी के बाद हालात बिगड़े
ये घटना ऐसे समय में हुई है, जब एक दिन पहले ही राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ ने इमरजेंसी की घोषणा की है. इसके बाद से देश में हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं. देश में सात पुलिसकर्मियों का अपहरण भी हो चुका है.
नोबोआ देश के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक के बेटे हैं. उन्होंने पिछले साल नवंबर में राष्ट्रपति का पद संभाला था. उन्होंने नशे को खत्म करने का वादा किया था. उन्होंने सोमवार को 60 दिन की इमरजेंसी का ऐलान किया था.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











