
जब्त होगी संपत्ति, लगेगा गैंगस्टर एक्ट, UPTET पेपर लीक मामले में CM योगी ने सख्त एक्शन के आदेश दिए
AajTak
इस मामले में अब तक प्रयागराज के तीन थाना क्षेत्रों जार्जटाउन, झूंसी और नैनी से सॉल्वर गैंग के सरगना समेत 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि लखनऊ से 4, शामली से 3, अयोध्या से 2, कौशांबी से 1 आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है. फिलहाल एसटीएफ इस मामले की जांच में जुटी हुई है.
UPTET पेपर लीक मामले में योगी सरकार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है. UPTET का पेपर लीक करने वाले गिरोह को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। दोषियों को चिह्नित कर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी।

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











