
जन्मदिन पर प्रियंका संग कांग्रेस हेडक्वार्टर पहुंचे राहुल गांधी, कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर किया स्वागत
AajTak
राहुल गांधी आज 54 साल के हो गए हैं. जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उन्हें बढ़-चढ़कर बधाई दे रहे हैं. इस बीच पार्टी हेडक्वार्टर के आसपास राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते होर्डिंग्स और पोस्टर्स लगाए गए हैं.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस बीच बहन प्रियंका गांधी के साथ राहुल गांधी पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचे हैं. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पार्टा नेता को जन्मदिन की बधाई देते पोस्टर लगाए हैं.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर पार्टी हेडक्वार्टर और 10 जनपथ के आसपास शुभकामनाओं के होर्डिंग्स और बैनर लगाए हैं. इस बीच प्रियंका गांधी के साथ राहुल पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचे, जहां उनका कार्यकर्ताओं ने फूलों के साथ स्वागत किया.
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से उन्हें बधाई देते हुए कहा गया कि मोहब्बत चुनना सिखाने वाले नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं. जब आपको नफरत मिल रही हो तो मोहब्बत को चुनें. जब दया की भावना नजर नहीं आए तब मोहब्बत चुनें. जब संवेदना खत्म हो जाए तब मोहब्बत चुनें. एक ऐसा नेता जो गुस्से, नफरत और आंसुओं के खिलाफ खड़ा रहा. एक ऐसा नेता जिसने लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई की अगुआई की. राहुल गांधी जी आपका शुक्रिया.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











