
जनवरी से मार्च तक चीन में मचेगी तबाही! डराने वाली रिपोर्ट आई सामने
AajTak
चीन में कोरोना का हाहाकार जारी है. ऐसे में चीन को लेकर आई एक रिपोर्ट और ज्यादा डरावनी है. रिपोर्ट के अनुसार, चीन में जनवरी से लेकर मार्च तक हालात बेहद गंभीर हो सकते हैं. रिपोर्ट की मानें तो आने वाले महीनों में चीन में हर रोज 10 लाख नए मामले और पांच हजार मौत देखने को मिल सकती हैं.
नए साल से ठीक पहले चीन में कोरोना ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट BF.7 ने हाहाकार मचाया हुआ है. चीन को लेकर भयानक खबरें भी सामने आ रही हैं. रिपोर्ट्स में अस्पतालों में भारी भीड़ होने का दावा किया जा रहा है. ऐसे में अब एक नई रिपोर्ट ने कुछ ऐसा खुलासा किया है, जो वाकई डरावनी है. नई रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में चीन में हालात इतने बिगड़ सकते हैं कि हर दिन 10 लाख कोरोना के नए मामले और पांच हजार मौत देखनी पड़ सकती हैं.
लंदन बेस्ड एनालिटिक्स फर्म एयरफिनिटी लिमिटेड (Airfinity Ltd.) के अनुसार, जनवरी में कोरोना वायरस तेजी से चीन में फैल सकता है जो मार्च तक बेहद खतरनाक रूप में आ सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी में चीन में कोरोना मामलों की संख्या 37 लाख तक बढ़ सकती है जो संख्या मार्च होते-होते 42 लाख तक पहुंच सकती है.
लंदन के इस ग्रुप की रिपोर्ट चीन के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के वू जुनयू के उस दावे से मेल खाती है, जिसमें कहा गया था कि चीन जनवरी से मार्च तक कोरोना की तीन लहरों का सामना करेगा.
वू जुनयू के दावे के अनुसार, पहली लहर दिसंबर के आखिरी दिनों यानी मौजूदा समय से जनवरी के मध्य तक रहेगी. वहीं दूसरी लहर उसके बाद और तीसरी लहर फरवरी के अंतिम सप्ताह से मध्य मार्च तक चल सकती है.
चीन में कोरोना मामलों की काउंटिंग का नया नियम चीन में कोरोना संक्रमण के तेजी से फैलने की खबरों के बीच जिनपिंग सरकार ने कोविड के मामलों और इससे होने वाली मौतों के आंकड़ों को तैयार करने का तरीका बदल दिया है. चीन की सरकार ने मास टेस्टिंग बूथ बंद कर दिए हैं. साथ ही हर संक्रमित व्यक्ति को प्रतिदिन तैयार किए जा रहे रिकॉर्ड में रखने की कोशिशों को भी खत्म कर दिया है. चीनी नागरिकों को अब रेपिड टेस्ट का सहारा लेना पड़ रहा है, जो विश्वासजनक तरीका नहीं है.
वहीं चीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना से मरने वाले लोगों को लेकर भी नियमों में बदलाव किया है. अब किसी की मौत की वजह कोविड-19 बताने से पहले कई तरह की जांच और की जाएंगी. ऐसे में अब सिर्फ कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या का रिकॉर्ड निकालना भी मुश्किल हो जाएगा.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.







