
जनवरी अंत में भारत दौरे पर आएंगे संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी
AajTak
संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी इस महीने जनवरी में भारत दौरे पर आएंगे. साबा कोरोसी 29 से 31 जनवरी 2023 तक भारत के दौरे पर रहेंगे. वे बेंगलुरू दौरे पर भी जा सकते हैं, जहां वह जल परियोजना स्थल का दौरा करेंगे. इसके अलावा भारतीय विज्ञान संस्थान में राष्ट्रीय वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों के साथ भी बातचीत करेंगे. राष्ट्रपति भारत में संयुक्त राष्ट्र के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर शोम्बी शार्प से भी मुलाकात करेंगे.
संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी इस महीने जनवरी में भारत दौरे पर आएंगे. साबा कोरोसी 29 से 31 जनवरी 2023 तक भारत के दौरे पर रहेंगे. अपनी यात्रा के दौरान वे नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ मुलाकात करेंगे. कोरोसी महासभा की प्राथमिकताओं पर बैठकें करेंगे. बैठक में दिसंबर महीने में पिछली बैठक के दौरान उठाए गए विषयों पर एक बार फिर चर्चा होगी. इस यात्रा में सरकारी अधिकारियों, प्रमुख राष्ट्रीय वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों के साथ बातचीत शामिल होगी.
कोरोसी भारत के जी20 सचिवालय का दौरा करने के दौरान जी20 शेरपा अमिताभ कांत के नेतृत्व वाले एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेंगे. कोरोसी की आधिकारिक यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब महात्मा गांधी की पुण्य तिथि और शहीद दिवस है. वे राजघाट पर पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे.
दिल्ली में कोरोसी मौजूदा महासभा सत्र के लिए विश्व मामलों की भारतीय परिषद में एक भाषण देंगे, जिसमें एकजुटता, स्थिरता पर जोर दिया जाएगा. यात्रा का पहला लक्ष्य मार्च में संयुक्त राष्ट्र-जल सम्मेलन से पहले महासभा और विज्ञान के बीच संबंध बनाना है. संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ भारत की जल संरक्षण परियोजनाओं पर चर्चा करेंगे.
वे बेंगलुरू दौरे पर भी जा सकते हैं, जहां वह जल परियोजना स्थल का दौरा करेंगे. इसके अलावा भारतीय विज्ञान संस्थान में राष्ट्रीय वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों के साथ भी बातचीत करेंगे. राष्ट्रपति भारत में संयुक्त राष्ट्र के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर शोम्बी शार्प से भी मुलाकात करेंगे. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र के अध्यक्ष साबा कोरोसी से पिछले साल मुलाकात की थी. एस जयशंकर ने कहा था कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी से न्यूयॉर्क में मिलकर अच्छा लगा.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









