
जनकपुरी गड्ढा हादसा: CM रेखा गुप्ता ने जारी किया 8-पॉइंट सेफ्टी प्लान, मांगी खुदाई वाली साइटों की लिस्ट
AajTak
जनकपुरी में एक गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 8 बिंदुओं वाला सुरक्षा ढांचा लागू करने के निर्देश दिए हैं और तीन दिनों में शहर की सभी खुदाई साइटों की सूची मांगी है. उन्होंने सभी विभागों और एजेंसियों को सख्त सुरक्षा नियम लागू करने, चेतावनी बोर्ड, रिफ्लेक्टर लाइट और मजबूत बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने का आदेश दिया है.
दिल्ली के जनकपुरी में खुदाई वाले गड्ढे में गिरकर एक बाइक सवार की मौत के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐसे हादसों को रोकने के लिए 8 बिंदुओं वाला सुरक्षा ढांचा जारी किया है. साथ ही उन्होंने तीन दिनों के भीतर शहर में चल रही सभी खुदाई वाली साइटों की सूची भी मांगी है.
दिल्ली सरकार के बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने इस हादसे को बेहद गंभीरता से लेते हुए सभी विभागों और एजेंसियों को तुरंत और तय समय में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो. उन्होंने खुदाई स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर चिंता जताते हुए सख्त नियम लागू करने और अधिकारियों व ठेकेदारों की स्पष्ट जिम्मेदारी तय करने को कहा है.
मुख्यमंत्री ने जारी किया मेमोरेंडम
मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव ने एक मेमोरेंडम जारी कर शहर में सड़कों, फुटपाथों और भूमिगत सुविधाओं से जुड़ी सभी खुदाई और निर्माण कार्यों में बिना किसी अपवाद के 8 बिंदुओं वाले सुरक्षा नियम लागू करने के आदेश दिए हैं.
इन निर्देशों के अनुसार, हर कार्यस्थल पर सभी दिशाओं से पर्याप्त दूरी पहले ही साफ और स्पष्ट चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे. खुदाई वाले हिस्सों और बैरिकेड्स के आसपास खासकर रात और कम दृश्यता के समय रिफ्लेक्टर लाइट, ब्लिंकर और चमकदार टेप लगाना अनिवार्य होगा.
'लापरवाही से किसी की जान जाना स्वीकार नहीं'

इस वीडियो में होली के रंगीन समारोह का आनंद लीजिए जहाँ राजीव ढौंडियाल और अन्य कवि मिलकर हास्य और श्रृंगार से भरपूर कविताएं प्रस्तुत करते हैं. दीपक सैनी, सुदीप भोला, अनामिका जैन और पवन नागरी जैसे प्रतिभाशाली कवि अपनी कलात्मक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं. यह कार्यक्रम होली की खुशी, व्यंग्य और देशभक्ति से ओतप्रोत है. यहां आपको राजनीतिक मिमिक्री, जीवन की घटनाओं पर व्यंग्य, और होली से जुड़ी पारंपरिक गीत-प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी.

राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने दावा किया है कि 20 जनवरी 2023 को दावोस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की जान खतरे में थी. उनके अनुसार ईरान और इराक से ओवरफ्लाइट अनुमति न होने के बावजूद विमान उनके हवाई क्षेत्र में गया. कथित चेतावनी के बाद बहरीन से ज्यूरिख का रूट बदलना पड़ा.

तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में 16 वर्षीय छात्रा ने एक निजी स्कैनिंग सेंटर के वॉशरूम में बच्चे को जन्म दिया. पेट दर्द की शिकायत के बाद वह मां के साथ अस्पताल पहुंची थी. आरोप है कि नवजात को डस्टबिन में रखा गया. सूचना पर पुलिस पहुंची और मां-बच्चे को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. दोनों की हालत स्थिर है.

तमिलगा वेट्री कजगम के प्रमुख विजय ने मछुआरों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ चिट्ठी लिखने से काम नहीं चलेगा, केंद्र पर भावनात्मक दबाव बनाना होगा. करूर घटना और फिल्म जननायगन की रिलीज को लेकर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी. विजय ने DMK पर हमला बोलते हुए कहा कि तमिलनाडु टीवीके का है और टीवीके तमिलनाडु का.

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने अबू धाबी और दुबई में हुए हमलों की कड़ी निंदा की है. पश्चिमी देश और अन्य कई राष्ट्र ईरान की उस हमलों के विरोध में खड़े हैं जो मिडल ईस्ट में हो रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि इन हमलों का कोई औचित्य नहीं है खासकर जब रिहायशी इलाके निशाने पर हैं, जहां ड्रोन और मिसाइल गिर रही हैं.

रांची में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने पर 1 हजार रुपये का ई-चालान जारी किया गया है. ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने उनकी गाड़ी को तय सीमा से अधिक गति में रिकॉर्ड किया. पुलिस ने नियमों के तहत जुर्माना लगाया और लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है.







