
जगन्नाथ मंदिर में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे ब्रिटिश नागरिक को हिरासत में लिया गया
AajTak
ओडिशा पुलिस ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश करने और मंदिर के अंदर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में एक ब्रिटिश नागरिक को हिरासत में लिया है. विदेशी पर्यटक की पहचान लंदन के वंड्सवर्थ के थॉमस क्रेग शेल्डन के रूप में हुई है.
ओडिशा पुलिस ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश करने और मंदिर के अंदर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में एक ब्रिटिश नागरिक को हिरासत में लिया है. विदेशी पर्यटक की पहचान लंदन के वंड्सवर्थ के थॉमस क्रेग शेल्डन के रूप में हुई है. आरोपी ने शनिवार को 12वीं सदी में निर्मित दक्षिण भारत के इस मशहूर मंदिर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने की कोशिश की थी.
पुलिस ने बताया कि गैर-हिंदू होने की वजह से उसे मंदिर में प्रवेश करने से रोका गया, तो उसने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया. इस मंदिर में गैर-हिंदुओं को प्रवेश की अनुमति नहीं है. पुरी के सिटी डीएसपी प्रशांत कुमार साहू ने कहा, "हमने विदेशी पर्यटक को हिरासत में ले लिया है. इस मामले की जांच की जा रही है." इससे पहले 23 मार्च को पोलैंड की एक महिला ने भी प्रवेश करने की कोशिश की थी.
बताते चलें कि इसी महीने के पहले हफ्ते में जगन्नाथ मंदिर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने के आरोप में 9 बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया गया था. इस मामले की विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शिकायत की थी. उनके अनुसार कई बांग्लादेशी गैर-हिंदू नियमों का उल्लंघन कर मंदिर में प्रवेश कर गए थे. इस मामले में सिंहद्वार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी.
पुरी के एडिशनल एसपी सुशील मिश्रा ने बताया था कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पूछताछ के लिए पर्यटकों को हिरासत में ले लिया. उन्होंने कहा था, 'हमें शिकायत मिली कि बांग्लादेश से कुछ गैर-हिंदू लोग मंदिर में प्रवेश कर गए हैं. हमने 9 बांग्लादेशियों को हिरासत में ले लिया. मंदिर के नियमों के अनुसार केवल हिंदुओं को ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति है.''
गौरतलब है कि पुरी के जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के ड्रेस कोड को लेकर नए साल पर नए निर्देश जारी किए थे. इसके तहत प्रशासन ने मंदिर में फटी जींस, हाफ पैंट, शॉर्ट्स, स्कर्ट और स्लीवलेस जैसे ड्रेसेज पहनकर आने पर रोक लगा दी थी. मंदिर में सभ्य कपड़े पहने हुए श्रद्धालुओं को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है. नए नियम के लागू होने के बाद भक्त धोती-तौलिया और साड़ी या सलवार-कमीज में नजर आ रहे हैं.
जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने होटल मालिकों को अपने यहा ठहरे हुए लोगों को नए ड्रेस कोड नियमों को लेकर जागरुक करने का निर्देश दिया है. प्रशासन के मुताबिक अधिकतर श्रद्धालु पुरी आने के बाद सबसे पहले होटल ही जाते हैं. ऐसे में होटलों के जरिए श्रद्धालुओं तो ड्रेस कोड के बारे में जल्द जागरुक किया जा सकता है. मंदिर प्रशासन ने कैंपस के अंदर गुटखा खाने पर भी प्रतिबंध लगाया है. प्लास्टिक की थैलियों को भी अंदर ले आने की मनाही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










