
जंग लगी कड़ाही चुटकियों में होगी साफ, बिना मेहनत हो जाएगी बिल्कुल नई
AajTak
क्या आप भी अपने लोहे की कड़ाही को साफ कर-करके थक चुके हैं लेकिन उसमें लगी जंग और जिद्दी गंदगी हटने का नाम नहीं ले रही है तो यहां हम आपको उसे साफ करने का एक आसान और असरदार तरीका बता रहे हैं.
लोहे की कड़ाही हर भारतीय रसोई का जरूरी हिस्सा होती है. यह दाल, सब्जी और लगभग सभी तरह के खानों को बनाने के लिए इस्तेमाल होती है. ऐसा कहा जाता है कि लोहे की कड़ाही में खाना पकाने से उसमें कुछ पोषक तत्व भी जुड़ जाते हैं लेकिन जब इस पर जंग या जिद्दी चिकनाई जम जाती है तो इसे साफ करना मुश्किल हो जाता है.
यहां हम आपको जंग लगी लोहे की कड़ाही को आसानी और कम समय में साफ करने के उपाय बता रहे हैं जिसके लिए आपको फिटकरी, पानी, डिटर्जेंट और स्क्रब की जरूत है. यह देसी तरीका केमिकल-फ्री, सस्ता और समय बचाने वाला है.
कैसे साफ करें जंग लगी कढ़ाई
इसके लिए सबसे पहले अपनी जंग लगी कड़ाही को गैस पर रखें और उसमें एक कप पानी डाल दें. इसके बाद फिटकरी को पीसकर उसका पाउडर बनाकर उसे भी उसी पानी में मिला दें. इसके बाद उस पानी में एक चम्मच डिटर्जेंट पाउडर डालें और फिर उसे 5 से 6 मिनट तक उबाल लें. पानी में जब झाग बनने लगे तो इसका मतलब है कि जंग और गंदगी की सफाई शुरू हो गई है. अब एक चम्मच से झाग वाले पानी को कढ़ाई की पूरी सतह पर फैला दें, किनारों और जिद्दी दागों वाली जगह पर भी.
इसके बाद गैस को बंद कर दें, कढ़ाई को थोड़ा ठंडा होने दें और फिटकरी वाले पानी को एक कटोरे में निकाल लें. स्टील के स्क्रब से कढ़ाई को हल्के-हल्के रगड़ें. इसके बाद कड़ाही को साफ कपड़े से सुखाएं, जंग से बचने के लिए सतह पर सरसों का तेल लगाएं.
फिटकरी क्यों है जंग छुड़ाने में असरदार फिटकरी एक माइल्ड एसिडिक एजेंट की तरह काम करती है जो लोहे के बर्तन पर जंग और काली गंदगी को पिघला देती है. यह तेल और मसाले की गंदगी को भी साफ करती है जिससे बर्तनों की सफाई बाकी पारंपरिक तरीकों की तुलना में तेज और आसान हो जाती है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











