
जंग में हमास का खुलकर साथ देगा हिज्बुल्ला? लेबनानी संगठन चीफ नसरल्लाह के भाषण पर टिकीं दुनिया भर की निगाहें
AajTak
लेबनान के संगठन हिज्बुल्ला का प्रमुख हसन नसरल्लाह आज शुक्रवार को युद्ध के बाद पहली बार भाषण देगा. इस पर दुनिया भर की निगाहें टिकी रहेंगी. वहीं इजरायली सेना की भी इसके चलते मुश्किलें बढ़ सकती हैं. कारण, अभी तक हिज्बुल्ला खुलकर हमास के समर्थन में युद्ध में नहीं उतरा है. हालांकि युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार नसरल्लाह कोई सार्वजिनक भाषण देने जा रहा है.
हमास के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल की सेना का दावा है कि वो गाजा शहर के दरवाजे तक पहुंच चुकी है, यानी वो अब हमास के गढ़ पर चढ़ाई की तैयारी कर रही है. इजरायल की जमीनी चढ़ाई के बीच हमास नेताओं में भी खलबली मची है. वो लगातार इजरायल के खिलाफ जहर उगल रहे हैं. उसके एक नेता ने कहा है कि इस धरती पर इजरायल का अस्तित्व मिटाकर दम लेंगे, चाहे इसके लिए लाखों हमले क्यों ना करने पड़ें.
इस सबके बीच लेबनान के संगठन हिज्बुल्ला का प्रमुख हसन नसरल्लाह आज शुक्रवार को युद्ध के बाद पहली बार भाषण देगा. इस पर दुनिया भर की निगाहें टिकी रहेंगी. वहीं इजरायली सेना की भी इसके चलते मुश्किलें बढ़ सकती हैं. कारण, अभी तक हिज्बुल्ला खुलकर हमास के समर्थन में युद्ध में नहीं उतरा है. लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसकी तरफ से लगातार इजरायली बॉर्डर पर हमले किए जा रहे हैं. जवाबी कार्रवाई में उसके 50 लड़ाके भी अब तक मारे जा चुके हैं.
सैय्यद की काली पगड़ी और शिया मौलवी की पोशाक पहनने वाला नसरल्लाह अरब दुनिया में सबसे प्रमुख शख्सियतों में से एक है.
सीमा पर हिज्बुल्ला का हमला तेज
इस भाषण से एक दिन पहले ही बॉर्डर पर एक साथ 19 इजरायली ठिकानों पर हमला किया गया. इसका इजरायल की सेना भी जवाब दे रही है. अब इस भाषण के बाद तय होगा कि हिज्बुल्ला इस युद्ध में खुलकर मैदान में उतरेगा या नहीं. ईरान द्वारा समर्थित हिज्बुल्ला फिलाहल बॉर्डर पर ही इजरायली सेना से लड़ रहा है. उसकी तरफ से युद्ध में उतरने की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
वहीं लेबनान में बहुत से लोग दोपहर 3 बजे होने वाले इस भाषण का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि इस भाषण के बाद तनाव बढ़ने की संभावना है. इस भाषण की अधिक व्यापक रूप से अपेक्षा भी की जा रही है. कारण, नसरल्लाह अमेरिका और इजरायल का मुकाबला करने के लिए ईरान द्वारा स्थापित क्षेत्रीय सैन्य गठबंधन में एक है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









