
जंग में सैनिक ने गंवाए दोनों पैर, फिर कैसे बना सुपरस्टार? स्टेज पर दिखा रहा ये कमाल
AajTak
सैनिक अभी यूनाइटेड यूक्रेनी बैले कंपनी के साथ अमेरिका का दौरा कर रहे हैं. यहां उन्होंने 3,000 दर्शकों के सामने अपने कृत्रिम पैरों के साथ और उनके बिना भी डांस किया.
यूक्रेन के एक सैनिक ने रूस के साथ जंग लड़ते हुए अपने दोनों पैर गंवा दिए, लेकिन अब वो सुपरस्टार बन गया है. स्टेज पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दे रहा है. वो अब एक सुपरस्टार बैले डांसर बन गया है. सैनिक का नाम ऑलेक्जेंडर बुडको है. उनकी उम्र महज 27 साल है. वो अभी यूनाइटेड यूक्रेनी बैले कंपनी के साथ अमेरिका का दौरा कर रहे हैं. यहां उन्होंने 3,000 दर्शकों के सामने अपने कृत्रिम पैरों के साथ और उनके बिना भी डांस किया.
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व में वो ग्राफिक डिजाइनर थे और कॉफी शॉप में भी काम कर चुके हैं. वो पिछले अगस्त (2022) में उत्तर-पूर्व यूक्रेन के इजियम के पास एक खाई में रूसी बम का शिकार हुए थे. वो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सेना के खिलाफ अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए लड़ने को तैयार हुए थे.
जंग में उतरने के तीन महीने बाद ही उनके साथ ये हादसा हो गया. उनका कहना है, 'पेट के बल लेटे हुए मुझे शंख जितनी आवाज तक सुनाई नहीं दी. मुझे केवल भीषण दर्द, दम घुटने वाली गंध और धरती को छूती मेरी नाक महसूस हुई.'
यह भी पढ़ें- शॉकिंग! महज 3 मिनट में 15,000 फीट नीचे आया विमान, सामने आईं हैरान करने वाली PHOTOS
तीन दिन के भीतर कटे दोनों पैर
डॉक्टरों को उम्मीद थी कि वो उनका एक पैर बचा लेंगे, लेकिन तीन दिन के भीतर ही घुटनों के नीचे से उनके दोनों पैर काट दिए गए. अब वो इसी तरह के सदमे से उबरने की कोशिश कर रहे अन्य सैनिकों के लिए एक मिसाल बन गए हैं.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











