
जंग के मैदान में नहीं निकल सकता युद्ध का हल... मोदी-पुतिन की मुलाकात से पहले भारत ने साफ किया रुख
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के दौरान रूस में फंसे भारतीय नागरिकों के मुद्दे पर राष्ट्रपति पुतिन के साथ बात कर सकते हैं, जो यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में लड़ रहे हैं. साथ ही पीएम-पुतिन की मुलाकात से पहले भारत ने युद्ध को लेकर भी स्पष्ट कर दिया है कि इसका हल युद्ध के मैदान में नहीं निकाला जा सकता.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त रूस में हैं. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर वह मॉस्को गए हैं. राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी की मुलाकात एक प्राइवेट डिनर पर होनी है. इससे पहले भारत ने अपना एजेंडा स्पष्ट कर दिया है. एजेंडे में यूक्रेन के खिलाफ जंग में लड़ रहे भारतीय नागरिकों का मुद्दा भी अहम है. यह भी बता दें कि कल प्रधानमंत्री को रूस का उच्चस्तरीय पुरस्कार भी दिया जाएगा, जिसका ऐलान 2019 में किया गया था.
भारत रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की दिशा में एक मुखर देश रहा है. अब जबकि पीएम मोदी रूस में हैं और राष्ट्रपति पुतिन से उनकी मुलाकात होनी है, भारत ने कह दिया है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के मसले का हल युद्ध के मैदान में नहीं निकाला जा सकता. मसलन, रूस-भारत के बीच आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने का मुद्दा प्रधानमंत्री के मुख्य एजेंडे में शामिल है.
यह भी पढ़ें: LIVE: मॉस्को में पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम... एयरपोर्ट से होटल तक ऐसे हुआ स्वागत
भारतीय नागरिकों को जल्द स्वदेश लाने की अपील
प्रधानमंत्री मोदी जब रूस के लिए निकल रहे थे, तो रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने की मांग उठी थी. प्रधानमंत्री यह मुद्दा राष्ट्रपति पुतिन के साथ मुलाकात में उठा सकते हैं. पीएम की प्राथमिकता है कि युद्ध में फंसे भारतीय नागरिकों को जल्द स्वेदश लाया जाए.
35-50 भारतीय नागरिक अब भी युद्ध के मैदान में

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











