
जंग के बीच जिंदा है प्यार! युद्ध के मैदान से लौटे यूक्रेनी सैनिक ने किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज
AajTak
रूस-यूक्रेन युद्ध की विभीषिका के बीच दिल जीतने वाली कई प्रेम कहानियां सामने आई हैं. ऐसी ही एक प्रेम कहानी यूक्रेन सेना के एक अधिकारी की है, जो एक हफ्ते की छुट्टी लेकर गर्लफ्रेंड से शादी करने आए हैं.
यूक्रेन और रूस के बीच 34 दिन से युद्ध जारी है. युद्ध की इस त्रासदी के बीच कई ऐसी प्रेम कहानियां भी सामने आईं, जिन्होंने दिल जीत लिया. ऐसी ही एक कहानी यूक्रेन सेना के कैप्टन की है. बुका और इरपिन में युद्ध लड़ रहे कैप्टन सर्गी एक हफ्ते की छुट्टी पर लौटे हैं. छुट्टी पर लौटते ही उन्होंने बिना वक्त गंवाए अपनी गर्लफ्रेंड ओक्साना के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया. सर्गी जब युद्ध के मैदान में रूसी गोलियों और तोप के गोलों का सामना कर रहे होते थे तो उनकी गर्लफ्रेंड उनके लिए यूक्रेन का राष्ट्रगान गाना गाया करती थीं. सर्गी अब छुट्टी खत्म होने से पहले ही यह शादी करना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने छुट्टी से लौटते ही सबसे पहले शादी का प्रस्ताव रखा.
यूक्रेन की लड़की और दिल्ली के लड़के की प्रेम कहानी भी वायरल
इसी तरह सोशल मीडिया पर यूक्रेन की लड़की और दिल्ली के लड़के अनुभव भसीन की प्रेम कहानी की भी खूब चर्चा हो रही है. कोविड फिर यूक्रेन और रूस युद्ध के कारण दो साल से दोनों प्रेमी एक-दूसरे से मिल नहीं पा रहे थे. कीव की 30 वर्षीय आईटी प्रोफेशनल एना होरोदेत्स्का से जब रहा नहीं गया तो वह अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने यूक्रेन से चल पड़ीं. युद्ध के बीच वह किसी तरह पोलैंड पहुंची फिर वहां दो हफ्ते में दस्तवाजे तैयार करवाकर भारत आई गईं. जैसे ही वह 17 मार्च को दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचीं, तो उन्हें अपनी लाइफ का सबसे बेहतरीन सरप्राइज मिल गया है.
ढोल नगाड़ों के साथ ब्वॉयफ्रेंड पहुंचा एयरपोर्ट
एना जैसे ही दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर आईं ढोल नगाड़ों और डांस कर रहे कुछ लोगों बीच हाथ में अंगूठी लिए उनका ब्वॉयफ्रेंड अनुभव भसीन उनका बेसब्री से इंतजार कर रहा था. उनकी मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








