
जंग के बीच अचानक इजरायल क्यों पहुंचे Elon Musk? गाजा को लेकर कह दी ये बात
AajTak
एलन मस्क ने गाजा पट्टी के पास किबुत्ज शहर का दौरा किया. हमास ने किबुत्ज पर ही सात अक्टूबर को हमला किया था, जिसमें कई लोगों की मौत हुई थी. मस्क के इस दौरे को लेकर नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने मस्क को किबुत्ज में हमास के लड़ाकों द्वारा किए गए हुए नरसंहार की भयावहता दिखाई. इस दौरान हम किबुत्ज में पीड़ितों के घर भी गए.
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क इस समय इजरायल में हैं. वह जंग के बीच सोमवार को इजरायल पहुंचे थे. उन्होंने इस दौरान इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से मुलाकात की.
मस्क ने गाजा पट्टी के पास किबुत्ज शहर का दौरा किया. हमास ने किबुत्ज पर ही सात अक्टूबर को हमला किया था, जिसमें कई लोगों की मौत हुई थी. मस्क के इस दौरे को लेकर नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने मस्क को किबुत्ज में हमास के लड़ाकों द्वारा किए गए हुए नरसंहार की भयावहता दिखाई. इस दौरान हम किबुत्ज में पीड़ितों के घर भी गए.
नेतन्याहू ने मस्क को उन इजरायली नागरिकों के घर भी दिखाए, जिन्हें बेरहमी से हमास के लड़ाकों ने मार गिराया था. इनमें चार साल का इजरायली अमेरिकी लड़की अभिगेल इदान भी है, जिनके माता-पिता को आतंकियों को मार गिराया था. इदान को रविवार को हमास ने रिहा किया था. इस दौरे की कुछ तस्वीरें भी नेतन्याहू ने शेयर की हैं.
इस दौरान नेतन्याहू ने मस्क को वह फिल्म भी दिखाई, जिसे आईडीएफ ने तैयार किया था. इस फिला्म में सात अक्टूबर को हमास के इजरायल के हमले की पूरी भयावहता का रिकॉर्ड दर्ज है.
गाजा को दोबारा बनाने में मदद करूंगा
इस दौरान मस्क ने नेतन्याहू के साथ एक्स पर लाइव चैट के दौरान कहा कि हमास के खात्मे के अलावा कोई रास्ता नहीं है. हत्यारों का खात्मा जरूरी हो गया है. इस तरह का प्रोपगैंडा बंद होना चाहिए, जो लोगों को हत्यारा बनने की ट्रेनिंग दे. गाजा के भविष्य के लिए यह जरूरी है. मैं गाजा को दोबारा बनने और जंग के बाद गाजा के बेहतर भविष्य में मदद करूंगा.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







