
जंग की चपेट में मिडिल ईस्ट... DGCA ने 11 देशों के एयरस्पेस को बताया खतरनाक, एयरलाइंस ने रद्द कीं उड़ानें
AajTak
ईरान संकट के बीच मिडिल ईस्ट में एयरस्पेस बंद होने से भारतीय हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं. डीजीसीए ने भारतीय एयरलाइंस कंपनियों को 11 देशों के एयरस्पेस से बचने की सलाह दी है.
ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में बने युद्ध जैसे हालात का सीधा असर हवाई सेवाओं पर पड़ा है. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने शनिवार को भारतीय एयरलाइंस कंपनियों को 11 देशों के एयरस्पेस में उड़ान भरने से बचने की सलाह दी, जबकि एअर इंडिया, इंडिगो, एअर इंडिया एक्सप्रेस, आकासा एयर और स्पाइसजेट ने मिडिल ईस्ट के लिए अपनी उड़ानें रद्द या निलंबित कर दीं.
एयरस्पेस के अचानक बंद होने से सैकड़ों उड़ानों पर असर पड़ा. फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट्स के अनुसार, कई विमान अलग-अलग एयरस्पेस में मंडराते देखे गए और कई उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा. एअर इंडिया की दिल्ली-तेल अवीव उड़ान को बीच रास्ते से ही मुंबई लौटना पड़ा. मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार शाम 5:45 बजे तक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मिलाकर 57 उड़ानें रद्द की गईं. अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने भी यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की.
DGCA ने 11 देशों के एयरस्पेस को बताया खतरनाक
डीजीसीए ने एयरलाइंस कंपनियों से जिन 11 देशों के एयरस्पेस से बचने को कहा है, उनमें ईरान, इजरायल, लेबनान, यूएई, सऊदी अरब, बहरीन, ओमान, इराक, जॉर्डन, कुवैत और कतर शामिल हैं. यह एडवाइजरी 2 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगी, जब तक कि हालात की समीक्षा कर कोई नया आदेश जारी न किया जाए. डीजीसीए ने कहा कि यह फैसला अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों और यूरोपीय संघ की एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA) के कॉन्फ्लिक्ट जोन बुलेटिन के अनुरूप लिया गया है.
यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में महायुद्ध का आगाज... US-इजरायल के अटैक के बाद ईरान का पलटवार, जानें- जंग के पहले दिन क्या-क्या हुआ
स्थिति की समीक्षा के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने एयरलाइंस, एयरपोर्ट्स और अन्य हितधारकों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की. बैठक में यात्रियों की सुरक्षा और रियल-टाइम कोऑर्डिनेशन पर जोर दिया गया. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि एयरलाइंस को जरूरत पड़ने पर उड़ानों का रीरूटिंग या डायवर्जन वैश्विक सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






