
जंगल में मृत मिलीं ये पोर्न स्टार, बुरी हालत में थी बॉडी
AajTak
एक पोर्न स्टार की लाश जापान के जंगल में मिली. महिला पेड़ से बंधी हुई थी. वह 8 जून को गुमशुदा हुई थी.
एक जापानी एडल्ट स्टार जो गुमशुदा थीं, उनकी डेड बॉडी जंगल में एक पेड़ से बंधी हुई मिली. इस मामले में एक व्यक्ति को अरेस्ट किया गया है जिसका नाम हिरोयुकी संपेई है. दरअसल, जहां एडल्ट स्टार की लाश मिली वहां से संपेई के विला की दूरी 1 किलोमीटर से भी कम थी. महिला की लाश पेड़ से बंधी मिली और वह निर्वस्त्र थी.
स्थानीय अधिकारियों ने खुलासा किया है कि एडल्ट स्टार रिना अरानो (Rina Arano) की लाश 14 जून को मिली थी. इस मामले में पुलिस ने कहा, 'रिना की लाश पेड़ से बांध दी गई थी, उनके शरीर पर कपड़े नहीं थे.'
जापान टाइम्स ने बताया कि अब तक जो जांच हुई है, उसके अनुसार- रिना और संपेई की मुलाकात इबराकी प्रांत (Ibaraki Prefecture) के रेलवे स्टेशन पर 5 जून को हुई थी. इसके बाद ट्विटर पर दोनों ने प्राइवेट मैसेज भेजे.
रिना के परिवार ने सूचना दी कि वह 8 जून को गुमशुदा हो गईं. पुलिस ने बताया कि संपेई रिना को हिटाचियोता (Hitachiota) में मौजूद अपने विला पर ले गया. पुलिस ने संपेई को अपहरण और बंधक बनाए जाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. क्या कहा आरोपी ने? पुलिस ने बताया कि संपेई ने इस बात को तो मान लिया है कि वह रिना अरानो को विला पर लाया था. लेकिन, इस बात से इंकार कर दिया है कि उसने उन्हें (रिना) जबरन रोका था. संपेई ने बताया वह उनके पास से चली गई थीं, हालांकि रिना का फोन संपेई के घर के अंदर से ही मिला. उनकी बॉडी पर कोई बाहरी चोट नहीं मिली है. रिना का पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











