
जंगल में घूम रही थी फैमिली, अचानक गिरा CDS बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर... ऐसे शूट हुआ हादसे का VIDEO
AajTak
'आजतक' से खास बातचीत में नासिर ने बताया कि वो अपने परिवार के साथ वहां छुट्टियां मनाने गए थे. नासिर के साथ उनके दोस्त जो पॉल (Joe Paul) भी थे, जो वहां तस्वीरें ले रहे थें. नासिर ने बताया कि कटेरी (Katteri) में एक रेलवे ट्रैक के पास जब जो पॉल फोटो शूट कर रहे थे, तभी एक हेलिकॉप्टर पास आते दिखा, जिसे देखकर उत्साह में उन्होंने उसका वीडियो बना लिया.
तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को हुए हेलिकॉप्टर क्रैश में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत समेत 13 शूरवीरों की जान चली गई. इस हादसे से चंद सेकंड पहले का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें हेलिकॉप्टर हवा में उड़ता हुआ दिखाई दे रहा था. इस वीडियो को जिस पर्यटक ने बनाया था, उससे 'आजतक' ने खास बातचीत की. #WATCH | Final moments of Mi-17 chopper carrying CDS Bipin Rawat and 13 others before it crashed near Coonoor, Tamil Nadu yesterday (Video Source: Locals present near accident spot) pic.twitter.com/jzdf0lGU5L

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











