
जंगल, ज़ंजीर और 40 दिनों की कैद... हैरान कर देगी अमेरिकी महिला की ये खौफनाक साजिश
AajTak
आम तौर पर इंसान एक से दो हफ्ते तक ही बिना खाए जिंदा रह सकता है, वो भी तब जब उसे कम से कम इतने दिनों तक पीने के लिए पानी मिलता रहे. लेकिन महाराष्ट्र के सिंधूदुर्ग के जंगलों में मिली अमेरिकी महिला की कहानी कुछ ऐसी है, जिसने साइंसदानों का दिमाग भी हिला दिया.
American Woman Forest Conspiracy: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के जंगल में इसी साल जुलाई में एक राहगीर की नजर एक महिला पर पड़ी, जो एक पेड़ के साथ ज़ंजीरों से बंधी थी. उस शख्स ने फौरन इस बात की खबर पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंचती है और उस महिला को ज़ंजीरों से आजाद करती है. इसके बाद उस महिला को फौरन अस्पताल ले जाया जाता है. छानबीन में पता चलता है कि वो महिला एक अमेरिकी नागरिक है. उसे ज़जीरों में बांधने वाला भी कोई अनजान शख्स नहीं, बल्कि खुद उसका हिंदुस्तानी पति था. लेकिन अब इस कहानी में एक नया ट्विस्ट आ गया है.
हैरान हैं वैज्ञानिक बगैर खाए पिए कोई इंसान आखिर कितने दिनों तक जिंदा रह सकता है? सवाल दिलचस्प है. लेकिन अगर साइंस की बात करें तो जवाब है कि कोई भी इंसान आम तौर पर एक से दो हफ्ते तक ही बिना खाए जिंदा रह सकता है, वो भी तब जब उसे कम से कम इतने दिनों तक पीने के लिए पानी मिलता रहे. लेकिन महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग के जंगलों में मिली अमेरिकी महिला की कहानी कुछ ऐसी है, जिसने साइंसदानों का दिमाग भी हिला दिया है.
घने जंगलों में ज़ंजीरों से बंधी थी विदेशी महिला वजह ये कि ये महिला सिंधुदुर्ग के इन घने जंगलों में ज़ंजीरों से बंधी-बंधी करीब चालीस दिन यानी क़रीब छह हफ्ते तक बगैर खाए-पिए यूं ही जिंदा रही. और तब तक जिंदा रही, जब तक कि जंगल में मवेशी चराने गए एक किसान की नजर उस पर नहीं पड़ी. चालीस दिनों से सियार, चीते और दूसरे ख़ौफ़नाक जानवरों से भरे इस जंगल में इस महिला का बिना भोजन-पानी के जिंदा रहना जहां अपने-आप में किसी करिश्मे से कम नहीं है, वहीं इसका जंगलों के बीच पहुंचना और वहां उसे किसी का ज़ंजीरों से जकड़ कर भाग जाना, ये भी कम रहस्यमयी नहीं है.
27 जुलाई 2024, सुबह करीब 7 बजे अब हम आपको 50 साल की अमेरिकी महिला ललिता काई के साथ हुए इस अजीबोगरीब हादसे की कहानी सिलसिलेवार तरीके से बताएंगे. इस कहानी की शुरुआत होती है 27 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे, जब मुंबई से करीब साढ़े चार सौ किलोमीटर दूर सिंधुदुर्ग ज़िले के सावंतवाड़ी के जंगलों में एक किसान को किसी के रोने की आवाज सुनाई देती है.
60 साल के किसान भावजी पांडुरंग जंगलों में अकसर गाय चराने जाया करते थे. आवाज सुन कर पहले उन्हें लगता है कि शायद कोई जानवर कराह रहा है. लेकिन अगले कुछ दिनों तक जब वो ये आवाज लगातार सुनते रहे, तो फिर उन्होंने ये पता करने का फैसला किया कि आखिर माजरा गया है. बस इसके बाद तो उन्हें जंगल के बीचों-बीच जो कुछ दिखा, उससे उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं.
कंकाल बन चुकी थी महिला वहां जंगल के अंदर एक पेड़ के नीचे उन्हें एक महिला जंजीरों से बंधी हुई मिली. जो लगातार रो रही थी. देखने से लगता था कि वो यहां कई दिनों से यूं ही पड़ी है. अब पांडुरंग ने अपने गांव वालों को इसकी खबर दी. महिला को रेसक्यू किया गया. उसके पास से पुलिस को एक बैग, मोबाइल फोन, टैबलेट और 31 हजार रुपये मिले. साथ में अमेरिकन पासपोर्ट और आधार कार्ड की कॉपी भी मिली.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








