
जंगल की आग से सुलगे वर्ल्ड वॉर-2 के छिपे बम... धमाकों से दहले लोग, घर छोड़कर भागे
AajTak
यॉर्कशायर के जंगली और दलदली क्षेत्र में आग लगने से अचानक दूसरे विश्व युद्ध के समय के बम फटने लगे. इससे इलाके में हड़कंप मच गया. डर के मारे लोग घर छोड़कर भाग रहे हैं.
इंग्लैंड के यॉर्कशायर के जंगल में दलदली इलाके में आग लगने के बाद अचानक धमाके शुरू हो गए. इन धमाकों से जंगल में आग और तेजी से बढ़ने लगा है. ये विस्फोट सेकंड वर्ल्ड वॉर के समय दलदली इलाके में छिपे बम और टैंक के गोले में आग लगने से हो रहा है.
द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी यॉर्क मूर्स के एक बड़े क्षेत्र में आग फैल गई है. इस वजह से द्वितीय विश्व युद्ध के अज्ञात बम और टैंक के गोले फट रहे हैं. विस्फोट की वजह से आसपास के लोग डरे-सहमे हैं और घर छोड़कर भागने को तैयार हैं. इधर, प्रशासन ने भी स्थानीय निवासियों को चेतावनी दी है कि वे घर से भागने के लिए तैयार रहें.
आग की वजह से फट रहे सेकंड वर्ल्ड वॉर टाइम के छिपे हुए बम क्योंकि हवा में धुआं भर गया है. आपातकालीन दस्ते अन्य क्षेत्रों से भी सहायता बुला रहे हैं. फायर ब्रिगेड टीम दो सप्ताह से अधिक समय से लैंगडेल मूर में लगी आग को बुझाने में जुटी है, जो अब 2,000 एकड़ में फैली हुई बताई जाती है.
मूरलैंड एसोसिएशन ने कहा कि कम से कम 18 विस्फोट हुए, क्योंकि पीट में छुपे हुए दूसरे विश्वयुद्ध के समय के बम और गोले में आग के संपर्क में आने से विस्फोट हो रहा है. इससे अग्निशमन कर्मियों को काफी परेशानी आ रही है.
आसपास के लोगों को घर छोड़ने की चेतावनी नॉर्थ यॉर्कशायर फायर एंड रेस्क्यू सर्विस ने आस-पास रहने वाले लोगों को चेतावनी दी है कि वे एक ग्रैब बैग तैयार रखें, ताकि आग फैलने और धुएं के खतरे के कारण उन्हें तुरंत अपने घर छोड़ने की नौबत आ सकती है.
यह आग उस क्षेत्र में लगी है, जहां 1940 के दशक में एक टैंक प्रशिक्षण मैदान हुआ करता था. काउंटी के मुख्य अग्निशमन अधिकारी जोनाथन डायसन ने कहा कि यह एक बड़ी जंगली आग है और उन्होंने इंग्लैंड भर में अन्य सेवाओं से मदद का अनुरोध किया है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











