
'छोड़ो यार, काम की बात करो...', राज-उद्धव से जुड़े सवाल पर भड़के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे
AajTak
महाराष्ट्र के राजनीतिक हलकों में सवाल उठ रहे हैं कि क्या शिंदे खेमा ठाकरे के फिर से साथ आने की संभावना से घबरा गया है? या यह महज “अनावश्यक विवाद” से बचने की कोशिश थी? चाहे जो भी हो, शिंदे का गुस्सा इस बात का इशारा है कि ठाकरे के साथ गठबंधन की अफवाहों ने सत्ता के गलियारों में बेचैनी पैदा कर दी है.
राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के बीच संभावित गठबंधन की अटकलों ने महाराष्ट्र की राजनीति में सरगर्मी बढ़ा दी है. हालांकि, जब इसी मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से सवाल किया गया तो वे अपना आपा खो बैठे और एक पत्रकार से तीखी नोकझोंक करते हुए कहा, "छोड़ो यार, काम की बात करो!"
महाबलेश्वर में अपने गांव दरे (Dare) के तीन दिवसीय दौरे पर आए शिंदे के साथ जल संरक्षण मंत्री संजय राठौड़ भी थे. दोनों सिंचाई योजनाओं, बांधों और जल संरक्षण पहलों जैसी परियोजनाओं का निरीक्षण कर रहे थे. विकास पर गंभीर चर्चाओं के बीच, एक टीवी रिपोर्टर ने सवाल दागा: "क्या राज ठाकरे-उद्धव ठाकरे गठबंधन राज्य की राजनीतिक गतिशीलता को बदल देगा?" शिंदे को भड़काने के लिए बस इतना ही काफी था!
'फालतू के सवालों के लिए...'
आमतौर पर शांत रहने वाले डिप्टी सीएम ने न केवल सवाल को खारिज कर दिया, बल्कि रिपोर्टर के बूम माइक को भी नजरअंदाज कर दिया. एकनाथ शिंदे ने कहा, "मेरे पास फालतू के राजनीतिक सवालों के लिए वक्त नहीं है, काम पर ध्यान दें."
इस घटना ने कुछ वक्त के लिए तनावपूर्ण माहौल पैदा कर दिया, जिससे अधिकारी, समर्थक और मीडियाकर्मी स्तब्ध रह गए. शिंदे की तीखी प्रतिक्रिया अब पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गई है.
यह भी पढ़ें: 'सम्मान मांगा था, अपमान मिला...', जानें- 20 साल पहले राज ठाकरे ने क्यों छोड़ी शिवसेना, उद्धव से मतभेद की पूरी कहानी

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







