
छोटे भाई की पुरानी साइकिल में इंजीनियर भाई ने किया ऐसा जुगाड़, अब इस बिजनेस से कमा रहा लाखों
AajTak
कहते हैं मेहनत का फल मीठा होता है. ऐसा ही किस्सा है वडोदरा के रहने वाले विवेक का. इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद घर पर रोजगार की तलाश में बैठे विवेक के दिमाग में भाई की जिद से एक आइडिया हिट कर गया.
कहते हैं मेहनत से किए गये किसी भी काम में सफलता जरूर मिलती है. ऐसा ही किस्सा है वडोदरा के रहने वाले विवेक का. इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद घर पर रोजगार की तलाश में बैठे विवेक के दिमाग में भाई की जिद से एक आइडिया हिट कर गया. दरअसल भाई ट्यूशन जाने के लिए स्कूटर लेने की जिद पर अड़ा था. भाई की जिद देख इंजीनियर भाई ने उसकी पुरानी साइकिल से ई-साइकिल तैयार कर दी. वहीं से इस बिजनेस में उतरे विवेक ने बुलंदियों का सफर तय करना शुरू कर दिया. (वड़ोदरा से दिग्विजय पाठक की रिपोर्ट) वडोदरा के 25 साल के विवेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. साल 2017 में कॉलेज के फाइनल ईयर के प्रोजेक्ट में उन्होंने एक इलेक्ट्रिक बाइक तैयार की थी. पढ़ाई के बाद जब वह घर पर कुछ करने की सोच रहे थे, तब उनका छोटा भाई दसवीं कक्षा में आया था, जिसने स्कूटर दिलाने की जिद की. हालांकि उसके छोटे भाई की उम्र न होने की वजह से स्कूटर दिलाना मुनासिब नहीं था, इसलिए विवेक ने अपने भाई के लिए उसकी पुरानी साइकिल को मोडिफाइड किया और मोटर से चलने वाली साइकिल बना दी. इंजीनियर भाई द्वारा तैयार की गई साइकिल से जब छोटा भाई ट्यूशन और स्कूल पहुंचा, तो उसकी साइकिल की काफी तारीफ हुई. उसने इस बारे में इंजीनियर भाई को बताया, तो उसके दिमाग में ई-बाइक का आइडिया हिट कर गया.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












