
छोटे कपड़े पहनने वाले बयान पर घिरे इमरान खान, बचाव में उतरीं PTI की महिला नेता
AajTak
अंग्रेजी चैनल (एचबीओ) को हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में खान से पूछा गया था कि क्या महिलाओं केे पहने का असर रेप जैसी घटनाओं के लिए उकसावे को बढ़ावा देता है? इस पर उन्होंने कहा कि अगर किसी महिला ने छोटे कपड़े पहने हैं तो इसका असर होता है.
महिलाओं के पहनावे को लेकर दिए गए बयान पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की व्यापक आलोचना हो रही है. पाकिस्तान की विपक्षी महिला सांसदों ने भी पाकिस्तान में रेप की बढ़ती घटनाओं के बीच पीएम इमरान के बयान की आलोचना की है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक अंग्रेजी चैनल (एचबीओ) को हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में खान से पूछा गया था कि क्या महिलाओं केे पहने का असर रेप जैसी घटनाओं के लिए उकसावे को बढ़ावा देता है? इस पर उन्होंने कहा कि अगर किसी महिला ने छोटे कपड़े पहने हैं तो इसका असर होता है. पुरुषों पर इसका असर होगा, बशर्तें वो रोबोट नहीं हैं तो. यह कॉमन सेंस की बात है.
ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.









